Thu. Mar 28th, 2024

    ककड़ी एक ऎसी सब्जी है जो कम ही लोगों को पसंद नहीं आती होगी। मनपसन्द होने के साथ साथ, यह एक ऎसी सब्ज़ी है जो हमारे शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखती है। इसकी चुस्ती और तंदरुस्ती का प्रमाण सिर्फ इसे खाने से नहीं, बल्कि इसके रस को पीने से भी मिलता है।

    इसमें पाए गए कई पोषण तत्व जैसे अन्य तरह के विटामिन, सिलिका, क्लोरोफिल और पानी हमारे शरीर को ठंडा रखने में काफी मदद करती है। इसके अलावा भी ऐसे कई फायदे हैं जिसके उदय होते ही, हम फूले नहीं समाते, और इनमे से कुछ, आगे प्रस्तुत किए गए हैं।

    1. विटामिन की उपस्थिति : विटामिन एक ऐसा तत्व है जो हमारा शारीर एक बड़ी संख्या में माँगता है, और ककड़ी उसकी ये इच्छा पुरी करते हुए, उसी शरीर की अत्यंत देखभाल करती है।
    2. विशाल मात्रा में पानी की उपस्थिति : ककड़ी में जो पानी मौजूद होता है, वो हमारे शरीर के टोक्सिक तत्वों को कम करता है। इससे पानी की कमी शरीर को महसूस नहीं होती है और उसकी चमक हमारे चहरे पर भी नज़र आती है। इसके रस को अन्य फ्लेवर्स के साथ मीलाकर भी हम इस फायदे का लाभ उठा सकते हैं।
    3. बालों की सुरक्षा : जैसा पहले बताया गया है, ककड़ी और उसके रस में भारी मात्रा में पानी होने के कारण, हमारा चेहरा चमक उठता है।  लेकिन सुंदर दिखने के इस नुस्के में, ककड़ी अपना जादू हमारे बालों पर भी चलाता है। इसमें पाया गया सल्फर तत्व, बालों को झड़ने से रोकता है, और उनकी चमक में चार चाँद लगा देता है।
    4. कैंसर से दुश्मनी : जब इतने सारे पोषण तत्व ककड़ी में पाए जाते हैं, तो इस बात का और किसी प्रमाण की ज़रुरत नहीं ये बताने कि ककड़ी, कैंसर जैसे कई रोग से लड़ बैठता है और हमारे शरीर की पुर्री तरह से रक्षा करता है।
    5. सफाई का ज़रिया : ककड़ी एक सफाई का भी ज़रिया है। ये नुस्का खासकर आईने साफ करने में काम आती है। ककड़ी के एक टुकड़े को आईने पर रगड़ने से, इसका फायदा हमें नज़र आता है।
    6. मुंह की बदबू भगाए: ककड़ी के एक टुकड़े को यदि हम अपने मुँह में करीब करीब तीस सेकंड तक दबाकर रखें तो, हमारे मुँह में से बदबू दूर भाग जाती है।
    7. सिर दर्द का इलाज : ककड़ी में अन्य तत्वों के साथ साथ, चीनी भी पाया गया है, और वो काफी हद तक हमारे सिरको भारी होने से बचाता है। इसलिए सोने से पहले ककड़ी खाने की आदत हमें बनानी चाहिए।
    8. मोटापा का भी इलाज : पानी की मात्रा इतनी विशाल होने के कारण, ककड़ी हमारा वजन कम करने में बहुत मदद करता है। इसके अलावा, पानी की उपस्थिति के कारण, ककड़ी डाइजेशन में भी फायदा ही करता है, जिसका अच्छा असर एक बार फिर से हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है।

    ककड़ी का रस एक ऐसी चीज़ है जिसको हम ज्यादा देर तक रख नहीं सकते।  इससे इसके तत्व खो जाते हैं और रस के फायदे हम पर कम हो जाते हैं।  इसलिए उसके बनने के 15-20 मिनट के अन्दर अन्दर, हमें इसे पी लेना चाहिए और इसके लाभ और फायदों के मज़े उठाने चाहिए।

    आशा है कि ये सारी जानकारियाँ आपके काम आएगी।

    [ratemypost]

    इस लेख से सम्बंधित अपने सवाल और सुझाव आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *