Sat. Apr 20th, 2024

    इमरान हाश्मी बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिनकी फिल्में जितनी बड़े परदे पर रंगीन होती है, उनकी जिंदगी असल दुनिया में उतनी ही सीधी-साधी है। उन्होंने इतने सालों में बहुत सी हिट फिल्में दी हैं जैसे ‘मर्डर’, ‘गुड बॉय बैड बॉय’ और ‘जन्नत’ मगर फिर भी वह सार्वजानिक होने से या अवार्ड फंक्शन में जाने के कतराते रहे। आज जब वह 40 साल के हो गए हैं, तो आइये जानते हैं सीरियल किसर के बारे में कुछ बातें-

    उनका जन्म मुंबई में हुआ था और वही वह पले बढ़े। उनकी दादी महरबानो मोहम्मद अली जो पूर्णिमा नाम से मशहूर थी, वह एक जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं।

    उनका बॉलीवुड करियर अभिनय से नहीं बल्कि सहायक निर्देशक के रूप में शुरू हुआ था। उन्होंने फिल्म ‘राज़’ में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था।

    इमरान को अपनी दूसरी फिल्म ‘मर्डर’ से सफलता मिली जो 2004 में रिलीज़ हुई थी। उनकी डेब्यू फिल्म ‘फूटपाथ’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने से चूक गयी।

    ये बात आपको चौका दे, मगर एक बार इमरान ने ये खुलासा किया था कि वह बॉलीवुड फिल्में नहीं देखते हैं।

    अभिनेता ने अपने बचपन की दोस्त परवीन शाहनी से शादी की है। इस जोड़ी ने 2006 में शादी करने से पहले छह साल तक डेट किया था।

    वे अयान नाम के नौ साल के लड़के के माता-पिता हैं। 4 साल की उम्र में, अयान को पहले चरण के कैंसर का पता चला था। जनवरी 2019 में, प्रारंभिक चरण के गुर्दे के कैंसर का पता चलने के पांच साल बाद उन्हें कैंसर-मुक्त घोषित किया गया।

    हाशमी ने अपनी आत्मकथा पुस्तक ‘द किस ऑफ लाइफ: हाउ ए सुपरहीरो और माई सन डीफीटिड कैंसर’ लांच की जिसमें उनके जीवन, करियर के विकल्पों, उनके बेटे के कैंसर, उपचार आदि के बारे में लिखा गया था।

    अभिनेता ने एक बार ‘कॉफी विद करण’ पर खुलासा किया कि ‘मर्डर 2’ में जैकलीन फर्नांडीज के साथ उनका सबसे अच्छा ऑनस्क्रीन किस था और सबसे खराब ‘मर्डर’ में मल्लिका शेरावत के साथ था।

    इसके अलावा, इमरान की सभी फिल्मों में किस के अलावा एक और समानता होती है, और वो हैं सुपरहिट गाने। उनकी हर फिल्म के गाने चार्टबस्टर बन जाते हैं। तो उनके जन्मदिन पर सुनिए उनकी हाल ही में आई फिल्म ‘व्हाई चीट इंडिया’ का रोमंक्टिक गाना-‘दिल में हो तुम’-

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *