Fri. Mar 29th, 2024
    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में, करन जोहर के टॉक शॉ ‘कॉफ़ी विद करन’ सीजन 6 में अपने सौतेली बहन जानवी कपूर के साथ नज़र आये थे। इस एपिसोड में उन दोनों ने कई शॉकिंग खुलासे किये। इनमे से एक खुलासा अर्जुन कपूर का था जिसने सभी बॉलीवुड प्रेमियों के कान खड़े कर दिए।

    मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब शो में एक सेगमेंट के दौरान करन जोहर ने अर्जुन से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा तो उन्होंने अपने जवाब से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुआ कहा-” नहीं, मै सिंगल नहीं हूँ।’ इस खुलासे से वहा खड़े करन जोहर और जानवी कपूर भी चौक गए थे।

    दरअसल जबसे अरबाज़ खान और मलाइका अरोरा का तलाक हुआ है तभी से खबरें आ रही हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा का अफेयर चल रहा है। मलाइका को कई बार देर रात को अर्जुन के घर से निकलते भी देखा गया था। मगर दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।

    हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि “मै कभी पर्सनल सवालो का जवाब नहीं देती। ऐसा नहीं हैं कि मुझे जवाब देने में शर्म आती है या क्या , मगर मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना अच्छा नहीं लगता। और मेरी ज़िन्दगी में जो कुछ हुआ है वो आप सबको पता है। मुझे इसके बारे में बात करने की कोई जरुरत नहीं हैं। मै बस अपनी ज़िन्दगी एन्जॉय कर रही हूँ- वे बहुत खूबसूरत और कीमती है।”

    इस कपल को एक साथ एयरपोर्ट पे भी देखा गया था जब मलाइका अपना जन्मदिन मनाके इटली से आ रही थी। ऐसा कहा जा रहा है कि उन दोनों ने साथ में इटली का ट्रिप किया था। कई सालो तक अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाने के बाद अब दोनों सबके सामने एक दूसरे के साथ घूमते नज़र आ रहे हैं। उन दोनों को हाल ही में अबू जानी-संदीप खोसला की पार्टी से साथ कार में जाते वक़्त देखा गया था।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *