Sat. Apr 20th, 2024

    अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी व्यक्तिगत ज़िन्दगी को लेकर खूब सुर्खियां बना रही हैं। कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह मुंबई के एक व्यवसायी विक्की जैन को डेट कर रही हैं और जल्द उनसे शादी करने वाली हैं। दोनों की मुलाकात अभिनेता अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने अपने घर एक पार्टी के दौरान करवाई थी। तबसे, दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं।

    दोनों हाल ही में, बाबा सिद्दीक़ी की इफ्तार पार्टी में साथ नज़र आये थे। चूँकि दोनों की जोड़ी बहुत लाइमलाइट बटोर रही है इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं दोनों की कुछ ऐसी अनदेखी तसवीरें जो उनके रिश्ते को बखूबी तरीके से बयां कर रही हैं।

    अंकिता के जन्मदिन की तसवीरें

    इन तस्वीरो में अर्जुन और उनकी पत्नी भी दिखाई दे रही हैं। देखिये कैसे ये प्रेम के पंछी अपने दोस्तों के साथ पोज़ दे रहे हैं-

    ANKITA'S PARTY

    होली की मस्ती

    देखिये कैसे दोनों होली के रंगों में नज़र आ रहे हैं और मस्ती भरे पोज़ दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज दिख रहे हैं-

    VICKY-ANKITA

    दोस्तों संग सेल्फी-

    बाबा सिद्दीक़ी की इफ्तार पार्टी 

    इस पार्टी में अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की के साथ पहुंची थी और दोनों एथनिक में बहुत अच्छे दिख रहे हैं-

    कुछ दिनों पहले, ऐसी खबरें आई थी कि दोनों इस साल शादी करने की योजना बना रहे हैं। बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने उपनगर में एक विशाल 8 बीएचके फ्लैट भी खरीदा है। एक सूत्र ने खुलासा किया, “अंकिता घर बसाने की योजना बना रही है क्योंकि वह विक्की के साथ अपने जीवन के सबसे सुखद चरण में है। वे बड़ी शादी के लिए एक विशेष तिथि तय कर रहे हैं, लेकिन इस साल दिसंबर या जनवरी 2019 के आसपास कुछ ऐसा है जो वे देख रहे हैं।”

    दोनों के रिश्ते की पुष्टि तब हुई थी जब अर्जुन द्वारा साझा किये गए एक वीडियो में, दोनों लिप-लॉक करते दिखाई दिए थे। देखिये वीडियो-

    https://www.instagram.com/p/Bwqj-r6BlFt/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *