Fri. Apr 26th, 2024

नई दिल्ली, 6 मई: 17 लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर आज मतदान किए जा रहे हैं। मतदान शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जनता से भारी संख्या में बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा,” 2019 लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में आज बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं। एक मत लोकतंत्र को समृद्ध करने और भारत के भविष्य में योगदान देने का प्रभावी तरीका हैं। मैं आशा करता हूं कि मेरे युवा दोस्त रिकॉर्ड संख्या में मतदान करेंगे।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांंधी, उनकी माता सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और राजवर्धन सिंह राठौर समेत शीर्ष उम्मीदावरों की किस्मत का फैसला आज के लोकसभा चुनाव के पांचवे चारण के चुनाव में तय होगा।

7 राज्यों की 51 सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। भाजपा के लिए यह महत्वपूर्ण दौर हैं, 2014 में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस दौर में, 424 सीटों पर चुनाव होंगे, और बाकी 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होंगे।

राहुल गांधी की मां, यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से चौथी बार चुनाव लड़ रही हैं। वह 2004 में राहुल गांधी के लिए अमेठी की सीट खाली करने के बाद से यह सीट सम्भाल रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं।

दो पूर्व ओलम्पियनों- भाजपा के केंद्रीय मंत्री राजवर्धन राठौर और कांग्रेस के कृष्णा पूनिया- एक पूर्व आइएएस और एक पूर्व आइपीएस अधिकारी और दो संत राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों में शामिल हैं।यह रेगिस्थानी राज्य  में अंतिम चरण का मतदान हैं, जिसे कांग्रेस ने पिछले साल के विधानसभा चुनाव में भाजपा से लड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *