Tue. Apr 16th, 2024
    राज ठाकरे

    एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को राजीव गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि देश उन्हें यह टिप्पणी करने के लिए कभी माफ नही करेगा।

    ठाकरे रविवार को नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि, राजीव गांधी को उनके दरबारी ‘मिस्टर क्लीन’ कहते थे लेकिन उनका अंत ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ के रूप में हुआ।

    एक ट्वीट में, ठाकरे ने कहा,” घृणा, अंतहीन झूठ और सार्वजनिक जीवन की शोभा बढ़ाने में कोई योग्य नही हैं, यह तीनों ही विशेषताएं नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दिखती हैं।

    उन्होंने कहा,” यह स्वर्गीय राजीव गांधी के खिलाफ उनके बयानों के साथ तेज हो गया और देश उनकों निश्चित रूप से क्षमा नही करेगा।”

    इसी के साथ ठाकरे भी विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने राजीव गांधी पर दिए मोदी के बयानों की आलोचना की है। श्रीलंका के तमिल आत्मघाती हमलावरों ने 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।

    इस बार मनसे प्रमुख ने महाराष्ट्र में मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ लगभग दर्जन भर राजनीतिक जनसभाओं को संबोधित किया, हालांकि उनकी अपनी पार्टी मनसे 2019 लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है।

    एमएनएस प्रमुख ने राज्य में चल रहे लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र भर में रैलियों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *