Fri. Mar 29th, 2024
    Delhi to London Bus: दिल्ली से लेकर लंदन

    दुनिया में कई लोगों को यात्रा करनी अच्छी लगती है | ऐसे लोगों के लिए खुशखबरी है कि अब से दिल्ली से लंदन तक के लिए बस सेवा (Delhi To London Bus) शुरू करने की प्लानिंग हो रही है।  भारत-म्यांमार सीमा पर आवाजाही सामान्य होने पर ऐसा फैसला लिया गया है | ऐसा कहना है कि यह बस सितम्बर के महीने से चलना शुरू होगी |

    यह बस तक़रीबन 20,000 किलोमीटर का सफर करीब-करीब 70 दिनों में तय करेगी। इसी सफर के दौरान लोग अलग अलग देशो के नज़रो का लुफ्त उठा पायेगें। सूत्रों के अनुसार इस बस के सफर का खर्चा तक़रीबन 15 लाख होगा | इस राशि में आपके बस के खर्चे से लेकर सारे प्रबंधों का इंतज़ाम किया जायेगा।

    इस बस में सफर तय करने वाले लोगो को 18 देशो के नज़रो का लुफ्त उठाने को मिलेगा। इन देशों में भारत, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान ,उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम के नाम शामिल हैं |

    इससे पहले भी देश में ऐसे बस सेवा जारी की गयी थी | आज से करीब 72 साल पहले कोलकाता से लेकर लंदन की बस सेवा की सुविधा थी।
    यह बस यात्रा तक़रीबन 45 दिन लम्बी होती थी. परन्तु इसे 1973  में रोक दिया गया |

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *