Mon. May 20th, 2024

    शहीद भगत सिंह की 111वीं जयंती पर नरेंद्र मोदी और राहुल गाँधी सहित देश के सभी दल के नेताओ और कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है।

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है साहसी शहीद भगत सिंह की जयंती पर में उन्हें नमन करता हूं। उनकी महानता और आदरणीय साहस भारत की पीढ़ियों की प्रेरित करता है।

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट कर लिखा शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि उनका अदम्य साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

     

    केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया महान क्रन्तिकारी भगत सिंह को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी भुला नहीं पायेगा।

     

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह जी को तहे दिल से श्रद्धांजलि। राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

     

    कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया है माँ भर्ती के सच्चे सपूत, अमर बलिदानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर नमन।