Fri. Apr 26th, 2024
    योगी आदित्यनाथ राम मंदिर अयोध्या

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम मंदिर मुद्दे पर कहा है कि देश विदेश में रहने वाले करोड़ों हिन्दुओं की भावना यही है कि अयोध्या में राम मंदिर बने।

    योगी ने आगे कहा कि दिवाली का पर्व सनातन धर्म के मुताबिक भगवान राम के अयोध्या आगमन पर मनाया जाता है। इस कारण से यह करोड़ों हिन्दुओं की आम भावना है। योगी ने कहा कि अयोध्या को पुरे विश्व के हिन्दुओं के लिए एक आस्था का स्थल बनाना होगा। इसपर योगी सरकार ने अगले महीने दिवाली के मौके पर अयोध्या में एक भव्य आयोजन का आगाज किया है।

    इसपर फैसले पर योगी ने कहा कि यह मुद्दा अभी सुप्रीम कोर्ट में है और इसपर जरूर सही फैसला होगा।

    देश में मोदी सरकार द्वारा लिए गए आर्थिक फैसलों पर हो रही निंदा पर योगी ने कहा कि नोटबंदी जैसे फैसले बहुत साहसिक है। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले लम्बे दौर में देश के लिए सहायक साबित होगा। इसके अलावा जीएसटी पर उन्होंने कहा कि जीएसटी से देश का टैक्स प्रणाली पारदर्शक हो जाएगा। उन्होंने वेनेज़ुएला का उदहारण देते हुए कहा कि वहां भी सरकार ने नोटबंदी का फैसला किया था, लेकिन इससे सरकार बिखर गयी थी। मोदी सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस सफलता से देश में नोटबंदी सफल हुई है, इससे सरकार की तारीफ़ होनी चाहिए।

    रोहिंग्या मुस्लिम को बाहर भेजें

    इसके अलावा योगी ने देश में रोहिंग्या विवाद पर कहा है कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों ने निर्ममता से हिन्दुओं और बौद्ध धर्म के लोगों की हत्याएं की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस विषय में अपना रुख साफ कर दिया है और जो लोग इसका समर्थन कर रहे हैं, वह सही नहीं है।

    गोरखपुर हादसा दुखद

    इसके अलावा गोरखपुर में बच्चों की मौत पर भी योगी ने चर्चा करते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घटना ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी हर साल बच्चों को प्रभावित कर रही है और अब इससे निजात पाने के लिए सरकार बच्चों का लगातार टीकाकरण कर रही है। इसी साल सरकार ने लगभग 92 लाख बच्चों का टीकाकरण कराया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।