Sun. Feb 23rd, 2025 3:22:28 PM
    अरविन्द केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक प्रेस मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में केजरीवाल हाल ही में दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों पर हुए विवाद को लेकर बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा यह मीटिंग इसलिए भी खास है क्योंकि अरविन्द केजरीवाल करीबन 4 महीनों बाद मीडिया से बात करेंगे। केजरीवाल ने आखिरी बार 21 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले मीडिया से बातचीत की थी।

    आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने 449 स्कूलों की एक सूचि सरकार को भेजी थी जिनपर ज्यादा फीस लेने का आरोप था। सरकार के अनुसार कुछ प्राइवेट स्कूल परिजनों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं। बुधवार को सरकार ने सूचि में दी गयी स्कूलों की जांच की और अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी। सरकार ने कहा कि वे इन स्कूलों को सरकारी तौर पर संचालित करने के लिए तैयार हैं।

    इससे पहले भी दिल्ली हाई कोर्ट ने कुछ प्राइवेट स्कूलों को ज्यादा फीस वसूलने पर चेतावनी दी थी लेकिन ज्यादातर स्कूलों ने इसपर अमल नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने इन्हे सरकार को सौंपने का फैसला किया। सरकार के इस फैसले से परिजन बहुत खुश नज़र आये।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।