Tue. Apr 30th, 2024
    रूस राष्ट्रपति

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यह स्पष्ट कर दिया कि अपने वर्तमान कार्यकाल के अंत में 2024 में वे राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

    रशियन संविधान नेताओं के रष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल पर कोई सीमा नहीं लगाता लेकिन संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति लगातार दो कार्यकाल के बाद राष्ट्रपति नहीं बन सकता।

    सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित वर्ल्ड इकनोमिक फोरम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा की वे संविधान का आदर करते हुए, वे 2024 में होने वाले अध्यक्षीय चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

    टीवी पर प्रसारित पुतिन के भाषण का यह मतलब नहीं हैं के वे राजनीती से बाहर हो रहे हैं। आपको बतादे, 2008 में इससे पहले लगातार दो राष्ट्रपति कार्यकालों के बाद पुतिन अपने करीबी सहयोगी और तत्कालीन प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव को राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी सोंप, खुद प्रधानमंत्री बने थे।

    व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “मुझे रशियन संविधान करना पड़ेगा और संविधान में स्पष्ट रूप से कहा गया हैं की, कोई भी व्यक्ति लगातार दो बार राष्ट्रपति बन नही सकता।”

    इस साल मार्च में कराये गए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति पुतिन ने आसानी से जीत हासिल कर ली थी। व्लादिमीर पुतिन, जोसेफ स्टॅलिन के बाद सबसे ज्यादा काल तक रशिया का नेतृत्व करने वाले नेता बन चुके हैं।

    By प्रशांत पंद्री

    प्रशांत, पुणे विश्वविद्यालय में बीबीए(कंप्यूटर एप्लीकेशन्स) के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। वे अन्तर्राष्ट्रीय राजनीती, रक्षा और प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज में रूचि रखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *