Thu. Mar 28th, 2024
    महिंदा राजपक्षा के बेटे

    पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षा के बेटे योशित राजपक्षा और अन्य चार व्यक्तियों को शनिवार रात मनी लौन्ड़ेरिंग के आरोप के चलते श्रीलंकाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा जारी बयान के अनुसार, योशित राजपक्षा, जो की पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षा के दुसरे बेटे हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं। श्रीलंकाई पुलिस की फाइनेंसियल क्राइम डिविजन इस विषय में उनसे सुबह पूछताछ करेगी।

    योशित राजपक्षा, श्रीलंकाई नौसेना के अधिकारी हैं और पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में मैत्रीपाल सिरिसेना के हाथों उनके पिता की हार के बाद गिरफ्तार होनेवाले पहले सदस्य हैं। श्रीलंकाई पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, “योशित राजपक्षा से कार्लटन स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ उनके संबंधो के विषय में प्रश्न पूछे गए।”

    आपको बतादे,राष्ट्रपति राजपक्षा के कार्यकाल के दौरान श्रीलंकन क्रिकेट टीम द्वारा खेले गए मैचों के प्रक्षेपण के अधिकार विवादित रूप से कार्लटन स्पोर्ट्स नेटवर्क को दिए गए थे।

    योशीत राजपक्षा से साथ गिरफ्तार होनेवालों में निशान्ता रणतुंगा भी शामिल हैं। निशान्ता रणतुंगा, कार्लटन स्पोर्ट्स नेटवर्क के सीईओ और श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के सदस्य भी हैं।

    श्रीलंका में राजनितिक बदलाव की शुरुवात, पिछले साल हई। जब मैत्रीपाल सिरिसेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षा के खिलाफ चुनावी मैदान मैं उतरने का फैसला किया। चुनाव में जीत दर्ज करते हुए मैत्रीपाल सिरिसेना ने महिंदा राजपक्षा के दस साल की सत्ता का अंत कर दिया।

    राजपक्षा ने राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के बाद, प्रधानमंत्री पद के लिए देश हुए संसदीय चुनाव में हिस्सा लिया। लेकिन 225 सदस्यों वाली श्रीलंकाई संसद में भी। रनिल विक्रमसिंघे के यूनाइटेड नेशनल पार्टी के हाथो उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    By प्रशांत पंद्री

    प्रशांत, पुणे विश्वविद्यालय में बीबीए(कंप्यूटर एप्लीकेशन्स) के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। वे अन्तर्राष्ट्रीय राजनीती, रक्षा और प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज में रूचि रखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *