Mon. Sep 23rd, 2024
    Vaani Kapoor biography in hindi

    वाणी कपूर भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2010 में अपने अभिनय के व्यवसाय की शुरुआत की थी। वाणी के द्वारा अभिनय किए गए फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘आहा कल्याणम’, ‘बेफिक्रे’ और ‘वॉर’ हैं। वाणी ने अपनी चारों ही फिल्मो से बहुत लोकप्रियता हासिल की है।

    वाणी ने भी अपने अभिनय के करियर से पहले मॉडलिंग का काम किया था। इन्होने अपनी पहली ही फिल्म में अभिनय करने के लिए तीन बार ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’ का अवार्ड प्राप्त किया था। वाणी ने बहुत से फैशन शोज में रैंप वॉक किया है और कई बड़े बड़े डिज़ाइनर के लिए मॉडलिंग भी की है।

    वाणी कपूर का प्रारंभिक जीवन

    वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने एक पंजाबी परिवार में जन्म लिया था। वाणी के पिता का नाम ‘शिव कुमार’ है और पेशे से वह एक बिजनसमैन हैं। उनकी माँ का नाम ‘डिम्पी कपूर’ है और पेशे से वह पहले एक टीचर रह चुकी हैं और फ़िलहाल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव का काम करती हैं। वानी से बड़ी उनकी एक बहन हैं जिनका नाम ‘नूपुर चोपड़ा’ है।

    वाणी ने अपने स्कूल की पढाई ‘माता जय कौर पब्लिक स्कूल’, अशोक विहार, दिल्ली से पूरी की है। उन्होंने ‘इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी’ से अपने ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने ‘ओबेरिओ होटल्स एंड रिसॉर्ट्स’ में अपनी इंटरशिप भी पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने ‘आईटीसी होटल’ में भी कुछ समय तक काम किया था। वाणी ने अपने मॉडलिंग के करियर की शुरुआत ‘इलीट मॉडल मैनेजमेंट’ के प्रोजेक्ट में काम करके शुरू की थी।

    वाणी कपूर का व्यवसायिक जीवन

    वाणी कपूर ने अपने मॉडलिंग के करियर में सफलता हासिल करने के बाद, साल 2013 में यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से अपना डेब्यू बॉलीवुड में किया था। यह फिल्म मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म थी। फिल्म में मुख्य किरदारों को सुशांत सिंह राजपूत, परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर ने निभाया था। फिल्म ‘लिव – इन – रिलेशन’ पर आधारित थी, जहां सुशांत पहले वानी के साथ दिखाई देते हैं और फिर बाद में परिणीति से प्यार करते हुए दिखते हैं।

    फिल्म में वाणी ने ‘तारा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में किए गए उनके अभिनय के लिए उन्हें कई सारे अवार्ड्स मिले थे। साल 2014 में वाणी ने अपना डेब्यू तमिल फिल्मो में भी किया था। उनकी पहली तमिल फिल्म का नाम ‘आहा कल्याणम’ था। इस फिल्म में वानी के किरदार का नाम ‘श्रुति’ था। यह फिल्म साल 2010 में आई हिंदी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ की रीमेक थी। इस फिल्म को भी दर्शको ने बहुत पसंद किया था। क्रिटिक्स द्वारा वानी के अभिनय की भी सराहना भी की गई थी।

    साल 2016 में वाणी कपूर को फिल्म ‘बेफिक्रे’ में देखा गया था। इस फिल्म में वाणी ने ‘शीरा गिल’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में वाणी ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को ‘आदित्य चोपड़ा’ ने निर्देश किया था। फिल्म को क्रिटिक्स ने कुछ खास पसंद नहीं किया था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक कमाई के साथ अपना नाम सफल फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    साल 2017 में वाणी ने अपना डेब्यू म्यूजिक वीडियोस में भी किया था। उन्होंने यश राज के रीमेक गाने ‘मैं यार मनाना नी’ में एक बोल्ड डांस दर्शाया था। इस वीडियो को दर्शको ने पसंद किया था। साल 2019 में भी वानी एक बड़ी फिल्म का हिस्सा बनी थी। वाणी ने उस साल ‘सिद्धार्थ आनंद’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वॉर’ में मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    इस फिल्म में वानी ने अभिनेता ह्रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 450 करोड़ की कमाई के साथ अपना नाम उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। वाणी के आने वाली फिल्मो की बात करे तो उन्हें हिंदी फिल्म ‘शमशेर’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में वाणी ‘आदर्शिनी’ नाम के किरदार को दर्शाते हुए दिखाई देंगी।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2013 और 2014, फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के लिए तीन बार ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के लिए ‘मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म डेब्यू (फीमेल)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2014, फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के लिए ‘स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर (फीमेल)’ का अवार्ड मिला था।

    वाणी कपूर का निजी जीवन

    वाणी कपूर के लव लाइफ की बात करे तो, खबरों के मुताबिक सबसे पहले उन्होंने ‘आदित्य चोपड़ा’ को डेट करना शुरू किया था। आदित्य एक फिल्म निर्देशक हैं। इनके बाद उनका नाम फैशन डिज़ाइनर ‘निखिल थम्पी’ के साथ भी जुड़ रहा है। फिलहाल वाणी अपनी लव लाइफ के बारे में किसी को भी कोई भी जानकारी देने में दिलचस्बी नहीं दिखा रही हैं।

    वानी के पसंदीदा खाने की बात करे तो उन्हें खाने में उत्तरी भारत का खाना और इटॅलियन खाना पसंद है। वाणी के पसंदीदा अभिनेता ह्रितिक रोशन और ब्रेडले कूपर हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें रेखा और माधुरी दीक्षित पसंद हैं। वाणी का पसंदीदा रंग काला और सफ़ेद हैं। वाणी को जानवरो से बहुत लगाव है और अक्सर वो अपने पेट् के साथ अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *