Tue. Apr 30th, 2024
    अमेरिका गैलप

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चर्चे भले ही दुनिया में सब जगह पर हो रहे हो लेकिन अमेरिका में अभी भी ट्रम्प को सार्वजनिक तौर पर खास कामयाबी हासिल नहीं हुई है। भले ही ट्रम्प अभी अमेरिका के सर्वोच्च नेता है लेकिन अमेरिकी लोगों के दिल में ट्रम्प से ज्यादा प्यार पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए है।

    अमेरिकीयों के मत के अनुसार बराक ओबामा सबसे प्रशंसनीय इंसान है। दरअसल गैलप द्वारा किए गए एक सर्वे में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को सबसे प्रशंसनीय पुरूष चुना गया है।

    जबकि हिलेरी क्लिंटन को महिलाओं की श्रेणी में सबसे प्रशंसनीय माना गया है। इस सर्वे में बराक ओबामा पिछले 10 सालों से और हिलेरी क्लिटंन 16 सालों से शीर्ष स्तर पर बने हुए है।

    गैलप ने दिसंबर में अमेरिकी जनता के बीच में सर्वे किया गया। इस दौरान करीब 17 प्रतिशत अमेरिकीयों ने बराक ओबामा को सबसे प्रशंसनीय बताया। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 14 प्रतिशत अमेरिकीयों ने प्रशंसनीय बताया।

    महिला सूची में हिलेरी क्लिंटन शीर्ष पर

    इस तरह बराक ओबामा गैलप सर्वे में पुरूष श्रेणी में पहले स्थान पर रहे। डोनाल्ड ट्रम्प इस सर्वे में दूसरे पर व पोप फ्रांसिस को तीसरा स्थान मिला है।

    जबकि पिछले साल बराक ओबामा को 22 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया था। बाकी के शीर्ष पुरुषों की सूची में राजनेता, धार्मिक लोग व अरबपति कारोबारी शामिल है।

    गैलप सर्वे में महिला सूची की बात की जाए तो नौ प्रतिशत लोगों की पसंद के आधार पर हिलेरी क्लिंटन इस सूची में शीर्ष स्थान पर रही। वहीं 7 प्रतिशत अमेरिकीयों की पसंद से पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा दूसरे स्थान और 4 प्रतिशत अमेरिकीयों की पसंद के अनुसार ओपरा विन्फ्रे तीसरे स्थान पर रही।

    सर्वे में एक फीसदी लोगों ने माना कि देश की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप सबसे ज्‍यादा सराहनीय महिला है। हिलेरी को पहले स्थान पर जगह मिलने का मतलब है कि अभी भी अमेरिकीयों के दिल में हिलेरी को प्रशंसनीय इंसान माना जाता है और उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है।