Fri. Oct 18th, 2024
    भारत दौरा नरेन्द्र मोदी

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत की यात्रा पर आए है। शुक्रवार को उन्होंने पहले तो नई दिल्ली में टाउन हॉल में शिरकत की। फिर उसके बाद हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। साथ ही बराक ओबामा ने अपने मित्र भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी मुलाकात की।

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने निजी तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा था कि भारत को साम्प्रदायिक तरीके से अलग नहीं करना चाहिए।

    भारत के मुस्लिम वर्ग खुद को भारतीय के रूप में मानती है। इसलिए भारत को मुस्लिम वर्ग को साथ लेकर देश का विकास करना चाहिए और साथ ही मुस्लिम लोगों का प्यार से पालन-पोषण करना चाहिए।

    ओबामा ने कहा कि भारत जैसे देश में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी निवास करती है। भारत में रहने वाले मुसलमान खुद की पहचान भारतीय के रूप में बताते है। जबकि दुर्भाग्य से अन्य देशों में ऐसी कोई बात नहीं है।

    अन्य देशों में अल्पसंख्यक समुदाय खुद को देश का हिस्सा नहीं समझते है। ओबामा ने कहा कि मेरे अनुसार मुसलमानों को प्यार से संजोए रखना चाहिए ताकि देश का विकास हो।

    बराक 27 जनवरी 2015 को आखिरी बार आए थे भारत

    गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पद से हटने के बाद पहली बार भारत की यात्रा पर आए है। इससे पहले 27 जनवरी 2015 को भारत में अपनी आखिरी यात्रा के दौरान दिए गए भाषण को याद दिलाया गया।

    जब बराक से पूछा गया कि क्या साम्प्रदायिक लाइनों को बोलने का संदेश मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए था। इस पर ओबामा ने कहा कि यह संदेश हम सभी के लिए था और वही बात मैंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निजी तौर पर बताई थी।

    जब बराक ओबामा से पूछा गया कि मोदी ने उनके धार्मिक सहिष्णुता के संदेश पर क्या जवाब दिया था। इस पर ओबामा ने कहा कि उनका लक्ष्य अन्य नेताओं के साथ अपनी निजी बातचीत का खुलासा करना नहीं है। पश्चिमी मीडिया ने भारत के गौ-हत्या व लव-जिहाद जैसे मुद्दों विशेष रूप से प्रकाश डाला था।

    मोदी भारत को महान बनाने पर कर रहे है काम

    बराक ओबामा ने कहा कि पीएम मोदी भारत में एकता की आवश्यकता को पहचानते है। आने वाले वर्षों मे मोदी भारत को महान राष्ट्र बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करते रहेंगे। इसके अलावा बराक ओबामा ने पीएम मोदी के पेरिस समझौते को लेकर तारीफ की।

    ओबामा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पेरिस समझौते को अनलॉक करने में प्राथमिक भागीदार थे। इनमें से कुछ भी आसान नहीं था भारत में कुछ राजनीतिक साहस की आवश्यकता थी। मोदी को दोस्त कहते हुए ओबामा ने मोदी के प्रयासों की सराहना की।

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रशंसा की

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सेशन के दौरान भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक साहस की तारीफ की। ओबामा ने कहा कि 2008 के वित्तीय संकट के बाद मनमोहन सिंह ने बहुत समर्थन दिया था।

    ओबामा ने कहा कि वो और मनमोहन सिंह अच्छे दोस्त है। आधुनिक भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नींव मनमोहन सिंह ने ही रखी थी। दुनिया को वैश्विक मंदी से उभारने में सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ओबामा ने कहा कि गैर-भारतीय और अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में मेरा काम करना काफी शानदार रहा।

    ओबामा ने अमेरिका के बारे में चिंता जताई

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका को लेकर सार्वजनिक रूप से चिंता व्यक्त की। ओबामा ने कहा कि यूरोप में लोग आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक परिवर्तनों को लेकर चिंतित व असुरक्षित महसूस करते है।

    ओबामा ने कहा कि जनसांख्यिकीय परिवर्तन हो रहे है और संस्कृतियों का टकराव हो रहा है जिससे लोगों के बीच अंतर स्पष्ट रूप से दिख रहे है।

    ओबामा ने कहा कि सभी इंसान स्वाभाविक रूप से खुद को दूसरों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण महसूस करने के लिए भेदभाव करने की कोशिश करते है। ओबामा ने बताया कि ये भेदभाव धार्मिक व लिंग के आधार पर होता है।