Sun. Sep 29th, 2024
    सातवा वेतन आयोग वेतन वृद्धि

    भारत में विभिन्न छेत्रों में मिलने वाले वेतन में साल 2018 में औसतन 10 फीसदी का इजाफा किया जाएगा। एक सलाहकार कंपनी विलिस टावर्स वाटसन द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट में वेतन वृद्धि का जिक्र किया गया है।

    आपको बता दें कि साल 2011 से लगातार हर साल 10 फीसदी से ज्यादा की वेतन वृद्धि हुई है। लेकिन पिछले कुछ समय में लगातार वेतन वृद्धि में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अगले साल यह 10 फीसदी से भी नीचे गिर सकती है।

     

    साल संभावित वेतन वृद्धि असल वेतन वृद्धि
    2015    10.8 %    10.4 %
    2016    10.8 %    10.0 %
    2017    10.0 %    10.0 %
    2018    10.0 %

    कंपनी के एक सदस्य संभव राक्यान ने कहा, ‘लगातार वेतन वृद्धि में गिरावट को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2018 में लोग पहली बार वेतन वृद्धि को 10 फीसदी से नीचे जाते देखेंगे। वर्तमान परिस्थिति ओर भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए कंपनियों को यह समझना होगा कि सिर्फ वेतन बढ़ाने से कुछ नहीं होगा। आने वाले समय में तकनीक आदि से सम्बंधित होशियार लोगों की जरूरत होगी, इसलिए कंपनी वर्तमान में काम कर रहे लोगों की नौकरी पर भी कुछ कर सकती हैं।’

    हालाँकि भारत में वेतन वृद्धि में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन फिर भी एशिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत वेतन वृद्धि के छेत्र में सबसे आगे है। एशियाई देशों की बात करें तो इंडोनेशिया में 8 .5 फीसदी, चीन में 7 फीसदी वेतन वृद्धि और सिंगापुर में 4 फीसदी वेतन वृद्धि हुई है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।