Fri. Apr 26th, 2024
    इंडिगो विवाद

    हाल ही में इंडिगो एयरलाइन्स के कर्मचारियों द्वारा एक बुजुर्ग इंसान को पिटे जाने की वीडियो सामने आयी थी। वीडियो में यात्री के कुछ कहने पर इंडिगो के एक कर्मचारी ने उन्हें पहले तो बुरी तरह से उठाकर नीचे पटका और फिर उनके साथ हाथापाई की।

    इसके बाद यात्री ने न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बस में चढ़ते समय उनसे एक कर्मचारी ने कहा कि वे उस जगह खड़े नहीं हो सकते। उनका कहना है कि कर्मचारी ने उन्हें यह कहते समय काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

    इसके बाद यात्री ने उनसे कहा कि वे अपना काम करें। इसके बाद दो कर्मचारियों ने एक दूसरे से कहा, ‘इसे यहीं पेलते हैं’ । इसके बाद दो कर्मचारियों और यात्री के बीच हाथापाई हो गयी।

    पेट गए व्यक्ति का नाम राजीव कटयाल बताया जा रहा है और उनकी उम्र करीबन 50 साल है।

    इस घटना के बाद हालाँकि लोगों का गुस्सा जमकर फूटा। लोगों ने ट्विटर और अन्य माध्यमों के जरिये इंडिगो कंपनी को बुरा-भला कहा।

    कई लोगों का कहना है कि यदि यात्री ने ऊँचे स्वर में बोला भी, फिर भी कर्मचारियों को उनपर हाथ उठाने का कोई हक़ नहीं है।

    लोगों ने इसके बाद मिम्स और चुटकुलों के जरिये कंपनी की चुटकी ली।

    https://twitter.com/pr_akash_raj/status/928284254961897473

    https://twitter.com/one_by_two/status/928164445548924928

    इंडिगो ने हालाँकि बाद में इस विषय में मांफी मांगी। कंपनी ने इसके बाद हाथापाई करने वाले कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। इसके अलावा कंपनी ने कहा कि यह घटना बहुत गलत थी और भविष्य में ऐसा कुछ नहीं होगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।