उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपके बाल स्वाभाविक रूप से सफ़ेद होते जाते है, लेकिन समय से पहले बाल सफ़ेद हो जाये तो ये चिंताजनक बात हो सकती है। संतुलित आहार के अलावा, कुछ घरेलू हेयर पैक सफ़ेद बालों की बढ़ती संख्या को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
1) आंवला:
![आंवला | हेयर पैक सफ़ेद बालों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2023/03/green-gooseberries-wooden-bowl-scaled.jpg)
![आंवला | हेयर पैक सफ़ेद बालों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2023/03/green-gooseberries-wooden-bowl-scaled.jpg)
हेयर पैक बनाने के लिए कुछ करी पत्ते लें, उन्हें 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर और 2 बड़े चम्मच ब्राह्मी पाउडर के साथ पीस लें। एक चिकना पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को बालों पर हेयर मास्क के रूप में लगाएं। सुनिश्चित करें की ये पेस्ट जड़ों तक लगाए। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हर्बल शैम्पू से धो लें।
2) प्याज:
![प्याज का हेयर मास्क | हेयर पैक सफ़ेद बालों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2023/03/raw-onions-white-surface-scaled.jpg)
![प्याज का हेयर मास्क | हेयर पैक सफ़ेद बालों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2023/03/raw-onions-white-surface-scaled.jpg)
एक प्याज को ब्लेंडर में पीस लें और फिर एक छलनी की मदद से प्याज के गुद्दे को रास से अलग करें। अलग किए हुए रास को 30 मिनट के लिए बालों में लगा कर छोड़ दें और फिर शैम्पू कर बालों को धो लें। सप्ताह में दो बार इस प्रकिया को करें।
यह भी पढ़ें:
समय से पहले बाल सफ़ेद होना: कारण और उपचार | खान-पान में परिवर्तन
3) करी पत्ते:
![करी पत्ते | हेयर पैक सफ़ेद बालों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2023/03/kadipatta-ge04f9214c_1920.jpg)
![करी पत्ते | हेयर पैक सफ़ेद बालों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2023/03/kadipatta-ge04f9214c_1920.jpg)
— ¼ कप करी पत्ते और ½ कप दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार दोहराएं।
यदि आप दही का इस्तेमाल नहीं करना पसंद करते तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल ही कर सकते है।
— 1-2 कप नारियल का तेल या अपनी पसंद का कोई भी तेल और कुछ करी पत्ते लें। इन्हें तब तक गर्म करें जब तक पत्तियां और तेल दोनों काले न हो जाएं। इसे थोड़ा ठंडा होने दें और इस मिश्रण को एक कांच के बर्तन में भरकर रख दें। इसे अपने बालों में हफ्ते में दो बार लगाएं।
4) बादाम तेल:
![बादाम तेल | हेयर पैक सफ़ेद बालों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2023/03/healthy-gb2ac9b038_1920.jpg)
![बादाम तेल | हेयर पैक सफ़ेद बालों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2023/03/healthy-gb2ac9b038_1920.jpg)
बादाम के तेल को बराबर मात्रा में नींबू के रस और आंवले के रस के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर मसाज करें। इसे तीन महीने तक दिन में दो बार बालों में लगाएं।
5) भृंगराज:
![भृंगराज | हेयर पैक सफ़ेद बालों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2023/03/herbs-g679824e48_1920.jpg)
![भृंगराज | हेयर पैक सफ़ेद बालों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2023/03/herbs-g679824e48_1920.jpg)
धीमी आंच पर एक छोटे पैन में 1 चम्मच भृंगराज और 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। गर्म मिश्रण को अपने बालों और खोपड़ी में रगड़ें। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और बाद में धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार दोहराएं।