Sat. May 4th, 2024

    हैदराबाद गैंगरेप आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में हत्या के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने हैदराबाद पुलिस द्वारा की गई ‘कड़ी कार्रवाई’ की सराहना की है। गैंगरेप आरोपियों की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए मायावती ने कहा कि बलात्कार के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई प्रशंसा योग्य है। साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस को हैदराबाद पुलिस के साथियों से सीखने के लिए भी कहा।

    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध दिन-प्रतिदन बढ़ता जा रहा है। लेकिन राज्य सरकार सो रही है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्यवश यहां अपराधियों के साथ राज्य के मेहमान के तौर पर व्यवहार किया जाता है। उत्तर प्रदेश में इस समय जंगल राज है।

    बता दें, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 26 वर्षीय पशु चिकित्सक से साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे हुई। जब मामले की जांच की प्रक्रिया में अभियुक्तों को अपराध के पुनर्निर्माण के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया।

    इस दौरान आरोपियों ने पुलिस के हथियार छीन कर पुलिस पर हमला किया और वहां से फरार होने की कोशिश की। जिस वजह से पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें चारों आरोपियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में दो पुलिस वाले भी घायल हुए हैं।

    20 से 24 साल की उम्र के चारों आरोपी, जो कि लॉरी वर्कर थे। उन्हें 29 नवंबर को पशु चिकित्सक का बलात्कार करने और उसकी हत्या करने और बाद में उसके शरीर को जलाकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    सामूहिक बलात्कार-हत्या ने अपराधियों को शीघ्र सजा देने की मांग करते हुए जनता ने देश व्यापी आंदोलन शुरू कर दिया था। राज्य सरकार ने मामले में जल्दी न्याय देने के लिए एक विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक) स्थापित करने का आदेश दिया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *