Thu. Mar 28th, 2024
    अनुष्का शर्मा ने वरुण धवन को बुलाया एक अवार्ड का हक़दार, जानिए कारण

    वरुण धवन को बॉलीवुड का सबसे चहीता स्टार माना जाता है, जिसे हर कोई पसंद करता है। उनकी फिल्में देखकर दर्शक तो प्रभावित होते ही हैं, लेकिन उनका अपने सभी सह-कलाकारों के साथ भी अच्छा और मैत्री सम्बन्ध रहता है। उन्होंने पिछले साल अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’ में काम किया था और फिल्म के प्रचार के दौरान भी, दोनों की दोस्ती ने खूब दर्शको का ध्यान आकर्षित किया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों की बहुत नौक-झोंक देखी जाती है।

    हाल ही में, बाल दिवस के मौके पर वरुण ने अपने सोशल मीडिया पर एक विडियो साझा किया जिसमे वह प्रकाश के बारे में एक कविता सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता को फ्लू है, उसके बावजूद भी उन्होंने पूरे फील के साथ विडियो शूट किया जिसे प्रशंसको से बहुत प्यार मिल रहा है। इस पर अनुष्का ने भी टिपण्णी की और कहा कि वरुण को अपने प्रदर्शन के लिए अवार्ड मिलना चाहिए।

    https://www.instagram.com/p/B41zC16B04o/?utm_source=ig_web_copy_link

    अनुष्का ने वरुण के वीडियो पर टिप्पणी की और लिखा, “आप इसके लिए एक अवार्ड के हक़दार हैं। बस इसे याद करने के लिए ही आप इसके योग्य हैं।” इस बीच, वरुण ने अपने प्रशंसकों को इस प्रेरक कविता के साथ बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “अपने अन्दर मौजूद बच्चे को जीवित रखें। कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला क्या सोचता है। बाल दिवस की शुभकामनाएं। मुझे फ्लू है इसलिए मैं एंटीबायोटिक दवाओं ले रहा हूँ।”

    इस बीच, काम के मोर्चे पर, अनुष्का हाल ही में विराट कोहली के साथ भूटान से छुट्टियाँ बनाकर लौटी हैं। खबरों के अनुसार, वह रोहित शेट्टी और फराह खान के साथ ‘सत्ते पे सत्ता’ रीमेक के लिए बातचीत कर रही हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।

    दूसरी ओर, वरुण ‘कुली नंबर 1’ में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसमे उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और इसमें परेश रावल, रजत रवैल, राजपाल यादव, शिखा तलसानिया और जॉनी लीवर भी हैं। फिल्म 1 मई, 2020 को रिलीज़ होगी।

    https://www.instagram.com/p/B4eIcQqhlok/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *