Fri. Apr 26th, 2024
    अशोक चव्हाण

    नए साल के आने में अभी जरा वक्त है लेकिन लगता है 2018 कांग्रेस के लिए मानों शुभ है। अभी नए साल के आने से पहले ही कांग्रेस के अच्छे दिन शुरू हो गए है। 2जी केस में मिली बड़ी सफलता के बाद अब कांग्रेस को आदर्श घोटाले में एक बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई के हाईप्रोफाइल आदर्श सोसाइटी मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को आज आराम मिला है।

    इसमें कोई दो राय नहीं है कि 2जी के बाद आदर्श सोसाइटी मामले में मिली कांग्रेस को बड़ी जीत का फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव और आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिलेगा। बीजेपी के लिए अब लड़ाई मुश्किल हो गयी है।

    पिछले तमाम चुनावों में बीजेपी पार्टी विपक्ष को भ्र्ष्ट पार्टी बताती आई है। बीजेपी लगातार हर चुनाव में कांग्रेस को घपले, घोटाले, और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते आई है।

    अब आने वाले चुनावों में कांग्रेस कोर्ट के फैसलों को अपने पक्ष में इस्तेमाल करेगी। यह बात भी साफ़ है कि कोर्ट का यह फैसला पार्टी को बड़ी राजनीतिक फायदा पहुंचा सकती है।

    क्या है आदर्श मामला

    युद्ध में मारे गए सैनिकों की विधवाओं और भारतीय रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए इस योजना के तहत घर बनाए जाने थे। शहीद सैनिकों के परिवारों को राहत देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के कोलाबा में आदर्श हाउसिंग सोसायटी बनाई थी।

    घोटाला कैसे हुआ

    ये मकान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार वालों के लिए बनाया जाना था लेकिन बाद में आरटीआई से यह खुलासा हुआ कि नियमों को ताक पर रखकर सारे घरों को ब्यूरोक्रैट्स, राजनेताओं और सेना के बड़े अफसरों को बेहद कम दामों में बेच दिए गये। मामला जब मीडिया में आया तो अशोक चौहान को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।