Sun. Apr 28th, 2024
    गुजरात विधानसभा चुनाव

    हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव जारी हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल के कुल 7525 चुनावी बूथ में से 3670 में भाजपा मजबूत दिख रही है, जबकि 2143 में कांग्रेस आगे दिख रही है। माना जा रहा है कि बाकी बचे हुए 1712 बूथ हिमाचल का भविष्य तय करेंगे।

    इससे पहले ऐएनआई की एक रिपोर्ट आयी थी जिसमे कहा गया था कि 2 बजे तक करीबन 54 फीसदी वोट डल चुके हैं। इस दौरान नेताओं और अन्य लोगों ने सभी को जाकर वोट डालने को कहा है।

    68 सीटों की विधानसभा में कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाया है। हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित होंगे।

    यह चुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए साख की लड़ाई साबित होंगे। जहाँ वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने के दावेदार है, वहीँ प्रेम कुमार धूमल भी तीसरी बार हिमाचल के मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे। इस चुनाव में वीरभद्र सिंह अर्की से और प्रेम कुमार सुजानपुर से चुनाव लड़ रहे है।

    इन चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा, जबकि कांग्रेस ने नोटबंदी एवं जीइसटी जैसे मुद्दों पर केंद्र वोट बटोरने की कोशिश की। हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में कभी भी एक पार्टी ने लगातार सरकार नहीं बनायीं है और इसी को ध्यान में रखकर भाजपा को एक आशा की किरण नजर आ रही होगी। वहीँ वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस इस समीकरण को बदलने के लिए पूरा जोर लगा चुकी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।