Sat. May 4th, 2024

    हर्षद चोपड़ा हिंदी टीवी सीरियल के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। इन्होने अपने अभिनय की वजह से लोगो का बहुत प्यार कमाया है। इनके लोकप्रिय किरदार ‘प्रेम जुनेजा’ का माना जाता है। इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत 2006 में की थी। इन्होने 2017 में अपना फिल्मो में भी डेब्यू कर लिया है। इन्होने हमेशा पॉजिटिव किरदारों को ही दर्शाया है।

    इनके द्वारा अभिनय किय गए हर किरदार को लोगो बहुत प्यार देते हैं। हर्षद ने 2018 में सीरियल ‘बेपन्हा’ में जेनिफर विंगेट के साथ अभिनय किया था। इस सीरियल में इनके किरदार यानी आदित्य हूडा को लोगो ने बहुत प्यार दिया था। हर्षद ने अपने अभिनय की वजह से कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है।

    हर्षद चोपड़ा का प्रारंभिक जीवन

    हर्षद चोपड़ा का जन्म 17 मई 1983 को गोंड़िआ, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होने मारवाड़ी के परिवार में जन्म लिया था। हर्षद के पापा का नाम ‘प्रकाश चोपड़ा’ है और उनकी बहन का नाम ‘हर्षा चोपड़ा’ है। हर्षद ने अपने स्कूल की पढाई मुंबई से ही पूरी की है। उन्होंने ‘पी.इ.एस’स मॉडर्न कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग’ से इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी।

    हर्षद चोपड़ा ने अभिनय ज़ी टीवी के सीरियल ममता से अपना अभिनय का सफर शुरू किया था जिसके बाद, इन्होने कभी अपनी ज़िंदगी में रुकने का या फिर पीछे मुड़ने का फैसला नहीं लिया है। हर्षद एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेता है और ये बात उनके हर एक फैंस के मूह से सुना गया है।

    हर्षद चोपड़ा का व्यवसायिक जीवन

    हर्षद चोपडा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 में ज़ी टीवी के सीरियल ‘ममता’ से की थी। इस सीरियल में इन्होने ‘करन श्रीवास्तव’ का किरदार अभिनय किया था। 2006 से 2007 तक उन्होंने सब टीवी के सीरियल ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में ‘कैडेट अली बैग’ के किरदार को दर्शाया था। यह किरदार लोगो ने बहुत पसंद किया था।

    इस सीरियल में हर्षद चोपड़ा के साथ ‘राजीव खंडेलवाल’, ‘प्रियंका बस्सी’, ‘अर्जुन बिजलानी’ और ‘विकास मानकतला’ ने मुख्य किरदारों को दर्शाया था। यह सीरियल सब टीवी पर जुलाई 2006 से सितम्बर 2008 तक दर्शाया गया था। इसके बाद, उन्होंने सोनी टीवी के सीरियल ‘अंबर धारा’ में ‘अक्षरा मेहरा’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल में उनके साथ ‘कश्मीरा ईरानी’ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    2008 से उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में ‘प्रेम जुनेजा’ का किरदार निभाया था। इस सीरियल में उनके किरदार को सबसे ज़्यादा सराह गया था। हर्षद चोपड़ा ने साथ इस सीरियल में मुख्य किरदार को अभिनेत्री ‘अद्दिती गुप्ता’ ने निभाया था। यह सीरियल एक ड्रामा रोमांस पर आधारित सीरियल था जिसे मार्च 2008 से फरवरी 2010 तक दर्शाया गया था।

    इस सीरियल के कुल 444 एपिसोड टीवी पर दिखाया गया था। 2010 से 2011 तक हर्षद चोपडा ने स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरे लिए’ में ‘अनुराग गांगुली’ का किरदार दर्शाया था। इस सीरियल में उनके साथ ‘अनुप्रिया कपूर’ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस सीरियल में किए गए हर्षद चोपड़ा के लिए उन्हें कई सारे अवार्ड्स से भी नवाज़ा गया था। 2011 में उन्होंने एनडीटीवी इमेजिन के सीरियल ‘धर्मपत्नी’ में ‘मोहन गाला’  को दर्शाया था।

    इस सीरियल में इनके साथ ‘आसिया काज़ी’ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। 2012 में, उन्होंने लाइफ ओके के सीरियल ‘दिल से दी दुआ … सौभयवतीभव?’ में ‘राघवेंद्र प्रताप सिंह’ का किरदार अभिनय किया था। 2014 से 2015 तक, उन्होंने सोनी टीवी के सीरियल ‘हमसफ़र’ में अभिनेत्री ‘शिव्या पठानिया’ के साथ ‘साहिर चौधरी’ की भूमिका निभाई थी।

    2018 में हर्षद चोपड़ा ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘बेपनाह’ के साथ टेलीविजन पर वापसी की थी। इस सीरियल में हर्षद ने ‘आदित्य हुड्डा’ का किरदार निभाया था। सीरियल बेपनाह ने अपने पहले हफ्ते में ही टॉप 5 सीरियल की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया था। टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने हर्षद की तारीफ में कहा कि हर्षद चोपडा पूरी तरह से स्वाभाविक हैं और अपने हिस्से को सहजता से निभाते हैं।’

    इंडिया टुडे ने कहा कि हर्षद ने ‘आदित्य हुड्डा’ के किरदार को कुछ एक-तरफ़ा हार्ड-हिटर्स के साथ निभाया है।’ हर्षद चोपडा ने कई अवार्ड्स को जीता है। इस सीरियल में उनके साथ अभिनेत्रि ‘जेनिफर विंगेट’ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस सीरियल को कलर्स टीवी पर मार्च 2018 से नवंबर 2018 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल के कुल 186 एपिसोड को दर्शाया था।

    अगर टीवी अवार्ड्स के अलावा मिले सम्मानों की बात करे तो, हर्षद चोपडा को 2017 में टाइम्स ऑफ इंडिया के द्वारा ‘भारतीय टेलीविजन के 20 सबसे डिजायर पुरुषों’ की लिस्ट में 16वें स्थान पर रखा गया था। 2018 में, उन्हें ‘ईस्टर्न आई’ की ’50 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों’ की लिस्ट में 19वें स्थान पर रखा गया था।

    इसके बाद, 2018 में हर्षद चोपडा ने ‘बिज़ एशिया’ के ‘टॉप टीवी पर्सनैलिटी’ के लिस्ट में अपना नाम टॉप पर दर्ज किया था। इसके साथ ही हर्षद ने 2018 में टाइम्स ऑफ इंडिया के ’20 सबसे डिजायर पुरुषों’ की लिस्ट में अपना नाम 8वें स्थान पर दर्ज किया था।

    हर्षद चोपड़ा के द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2006, ज़ी टीवी के सीरियल ‘ममता’ में ‘करन श्रीवास्तव’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2006 – 2007, सब टीवी के सीरियल ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में ‘कैडेट अली बेग’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2007, सोनी टीवी के सीरियल ‘अम्बर धरा’ में ‘अक्षत मेहरा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2008 – 2010, स्टार प्लस के सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में ‘प्रेम जुनेजा’ और ‘गौरव शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010 – 2011, स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरे लिए’ में ‘अनुराग गांगुली’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011 – 2012, इमेजिन टीवी के सीरियल ‘धरमपत्नी’ में ‘मोहन गाला’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2012, लाइफ ओके के सीरियल ‘दिल से दी दुआ … सौभयवती भव?’ में ‘राघवेन्द्र प्रताप सिंह’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2014 – 2015, सोनी टीवी के सीरियल ‘हमसफर’ में ‘साहिर अजीम चौधरी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018, कलर्स टीवी के सीरियल ‘बेपनाह’ में ‘आदित्य हुड्डा’ का किरदार अभिनय किया था।

    हर्षद चोपड़ा के द्वारा अभिनय किए गए फिल्म

    • 2017, हिंदी फिल्म ‘2016 द एन्ड’ में ‘राहुल जयदीप चोपड़ा’ का किरदार अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2010, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘तेरे लिए’ के लिए ‘ग्रे8! परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2010, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘तेरे लिए’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोले (पॉपुलर)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बेपनहा’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर (पॉपुलर)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, ‘एशियाई टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बेपनहा’ के लिए ‘मेल एक्टर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘लायंस गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बेपनहा’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर (पॉपुलर)’ का अवार्ड मिला था।

    हर्षद चोपड़ा का निजी जीवन

    हर्षद चोपड़ा के लव लाइफ के बारे में बात करे तो उन्होंने ‘सृति झा‘ को डेट किया था। इन दोनों ने ‘दिल से दी दुआ … सौभयवती भव?’ में एक साथ काम किया था। इन दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन रिश्तो में बढ़ रही दूरियों की वजह से इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था और अलग हो गए थे।

    हर्षद के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में कड़ी चावल, पास्ता और ब्रियानि पसंद है। इनके पसंदीदा अभिनेता सलमान खान और शाहरुख़ खान हैं। अभिनेत्रियों में इन्हे प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी हैं। हर्षद के पसंदीदा रंग नीला, सफ़ेद और लाल है।

    हर्षद की लोकप्रियता बहुत ज़्यादा है जिसकी वजह से उनके अभिनय को लोगो ने अक्सर पसंद ही किया है। उनके हर एक किरदार को बहुत प्यार मिलता आया है। उनके फैंस उन्हें जल्द ही सीरियल में देखना चाहते हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *