Mon. May 6th, 2024
    सुदान में प्रदर्शन का एक दृश्य

    सूडान में अर्थव्यवस्था की हालत बिगड़ी हुई है,कारणवश वहां निरंतर चार से प्रदर्शन जारी है। सूडान के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए है और पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झडपे भी हुई है। उग्र प्रदर्शन के कारण शहर में कर्फ्यू भी लगा दिया है।

    इस हिंसक प्रदर्शन में अब तक आठ लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। सुदान में लोग रोटी की केम्मत बढ़ाये जाने से नाराज़ चल रहे हैं। सूडान में सरकार ने इस हफ्ते रोटी की कीमत एक सुदानी पौंड यानी करीबन 1.41 रूपए से बढ़कर 3 सुदानी पोंड यानी 4.43 रपे कर दी थी।

    सुदान में इन्ध की कीमत भी दोगुनी हो जाने की चिंता है, जिससे जनता में आक्रोश है। सुदान में बुधवार से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किये जा रहे हैं। गुरूवार को सुदान की राजधानी खार्तूम में जमकर प्रदर्शन किया गया था। राष्ट्रपति भवन के पास प्रदर्शनकारियों की भीड़ एकजुट हो गयी थी। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और इसमें कई लोग घायल हो गए थे।

    देश में सबसे अधिक प्रदर्शन शहर अल कद्रिफ में हुए थे, जहां पुलिस के साथ हिंसक झड़प में 6 लोगों की मृत्यु हो गयी  और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। यहाँ बेकाबू हालातों को देखते हुए सरकार ने आपातकाल लगा दी थी। सूडान में ब्भुख्मारी के गंभीर समस्या है। इस प्रदर्शन में मरने वाले कई छात्र भी है।

    सूडान में प्रदर्शन ओमर बशीर के 29 साल क इस्लामिक राज को खतरे में डाल सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने सूडानी नेताओं को सात छोड़ने के नारे लगाये और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाये थे। राष्ट्रपति ने सत्ता हासिल साल 1989 में की थी, जब मिलिट्री को इस्लामिकों का समर्थन था।

    इस प्रदर्शन के बाबत सोशल मीडिया पर संदेशो की बाढ़ सी आ गयी थी। कई तस्वीरे भी पोस्ट की गयी है जिसमे पुलिस कार्यकर्ताओं को गोली मार रही है। कई तस्वेर्रों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर जख्मी पड़े है और रक्तस्त्राव हो रहा है। सूडान की अर्थव्यवस्था बशीर के राज में बिगड़ गयी है, सरकार राष्ट्र में शांति स्थापित करने में नाकामयाब रही थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *