Thu. May 2nd, 2024
    परमानेंट रूममेट

    2014 में रिलीज़ हुई वेब सीरीज ‘परमानेंट रूममेट’ को लोग आज भी उतने ही चाव से देखते हैं। दरअसल भारत में वेब सीरीज के लिए लोकप्रियता इसी शो के बाद शुरु हुई थी। द वायरल फीवर ने जो चीज़ एक अनुप्रयोग की तरह शुरु की थी, उसने इसे बड़ी पहचान दिलाई और यह वेब शो आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है।

    मिकेश और तान्या का किरदार सुमित व्यास और निधि सिंह द्वारा निभाया गया था। इनकी केमेस्ट्री बहुत ही प्यारी और नई थी जिससे लोग आज भी रिलेट कर पाते हैं।

    2016 में टीम इसका दूसरा भाग लेकर आई थी और यह सीजन, पहले से भी अच्छा था। पात्र पहले की तुलना में ज्यादा परिपक्व थे और कहानी और भी उम्दा थी। इसके सीजन 3 का भी लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। हालाँकि ती साल हो चुके हैं और TVF ने अपने फेसबुक पर तन्केश (तान्या और मिकेश) पोस्ट करते हुए लिखा था कि, “हर जोड़ा क्यूट होता है जबतक कि उससे भी ज्यादा क्यूट जोड़ा टाउन में नहीं आ जाता।”

    https://www.facebook.com/sabqtiyapahai/photos/a.240295392713224/2511541788921895/?type=3

    TVF की इस पोस्ट पर फैन्स यह कयास लगा रहे थे कि सीजन 3 आने वाला है। इसके अलावा सीजन 1 का एक विडियो भी फेसबुक पर पोस्ट किया गया था।

    इस बारे में जब सुमित व्यास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल ऐसा कोई भी प्लान नहीं है और ‘परमानेंट रूममेट’ का नया सीजन इतनी जल्दी नहीं आने वाला है। ऐसा लगता है कि फैन्स को शो देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। खैर जो भी हो पर हमें परमानेंट रूममेट के अगले सीजन का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।

    यह भी पढ़ें: ‘किक 2’ नहीं बल्कि ईद 2020 पर ‘नो एंट्री 2’ के साथ आ रहे सलमान खान? बोनी कपूर ने की घोषणा

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *