Sun. Jun 30th, 2024
    Sukirti Kandpal biography in hindi

    सुकृति कांडपाल एक भारतीय टीवी और फिल्मो की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होने अभिनय के साथ साथ मॉडलिंग में भी बहुत नाम कमाया है। इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत 2007 से की थी। स्टार वन के सीरियल ‘दिल मिल गए’ इनका पहला लीड किरदार अभिनय किया गया टीवी सीरियल था।

    इसके बाद उन्होंने ‘प्यार की ये एक कहानी’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’ जैसी सीरियल में अभिनय किया था। 2014 में उन्हें ‘कैसा ये इश्क है’ में भी देखा गया था। इसके अलावा सुकृति कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ में एक कंटेस्टेंट के रूप में भी भाग ले चुकी हैं।

    सुकृति कांडपाल ने मशहूर गायक ‘कैलाश खैर’ में गाने ‘तेरी याद में’ भी अभिनय किया था। 2017 में, उन्होंने ज़ी टीवी के शो ‘काला तीखा’ में मुख्य किरदार की भूमिका को निभाई था। सुकृति को 2019 में स्टार भारत के सीरियल ‘सावधान इंडिया नया अध्याय’ में देखा गया था।

    सुकृति कांडपाल का प्रारंभिक जीवन

    सुकृति कांडपाल का जन्म 20 नवंबर 1987 को नैनीताल, उत्तराखंड में हुआ था। सुकृति के पापा का नाम ‘बी.डी. कांडपाल’ है और माँ का नाम ‘मंजू कांडपाल’ है। उनका एक भाई हैं और एक बहन है। छोटे भाई का नाम ‘मंजुल कांडपाल’ है और बड़ी बहन का नाम ‘भावना कांडपाल’ है।

    सुकृति कांडपाल ने अपने स्कूल की पढाई ‘सेंट मैरी कॉन्वेंट हाई स्कूल’, नैनीताल से पूरी की थी और ‘सोफिया कॉलेज फॉर वूमेन’, मुंबई से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। सुकृति ने अपने अभिनय की शुरुआत 19 साल की उम्र से ही कर दी थी। इनके अभिनय को लोगो ने बहुत पसंद किया है।

    सुकृति कांडपाल का व्यवसायिक जीवन

    सुकृति कांडपाल ने अपने करियर की शुरुआत 2007 से शुरू कि थी। उनका सबसे पहला टीवी सीरियल सब टीवी का सीरियल ‘जर्सी नंबर 10’ था जिसमे उन्होंने ‘साक्षी’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल में अपने अभिनय की शुरुआत करते वक़्त सुकृति केवल 19 साल की ही थी। इस सीरियल के बाद सुकृति ने स्टार वन के सीरियल ‘दिल मिल गए’ में डॉ रिद्धिमा गुप्ता का किरदार अभिनय किया था।

    यह किरदार 2008 से 2009 तक शिल्पा आनंद ने दर्शाया था लेकिन शिल्पा के शो छोडने के बाद, यह किरदार सुकृति कांडपाल ने अभिनय किया था। लगभग 10 महीनो तक इस सीरियल में अभिनय करने के बाद सुकृति ने शो को अलविदा कहना का फैसला लिया था और फिर एक बार यही किरदार शिल्पा आनंद ने दर्शाना शुरू किया था। 2009 में सुकृति ने ज़ी टीवी के सीरियल ‘अगले जन्म मोहे बिटिया की कीजो’ में ‘सिद्धेश्वरी’ का सहायक किरदार अभिनय किया था।

    2010 से 2011 में सुकृति ने एक और मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस सीरियल का नाम ‘प्यार की ये एक कहानी’ था, जिसमे सुकृति ने 2 किरदारों को एक साथ दर्शाया था। किरदारों के नाम ‘पिया डोबरिहाल’ और ‘प्रिंसेस मैथली’ थे। इस सीरियल में इनके साथ ‘विवियन दसेना’ ने मुख्य किरदार का अभिनय किया था। इस सीरियल के कुल 331 एपिसोड को टीवी पर दर्शाया गया था।

    2012 में सुकृति को ज़ी टीवी के सीरियल ‘रब से सोना इश्क़’ में ‘जैवीर’ का किरदार अभिनय करते हुए देखा गया था। इसके बाद उसी साल इन्होने ‘हम ने ली है शपत’ में कई किरदारों को दर्शाया था और ‘गुमराह – एन्ड ऑफ़ इनोसेंस’ में भी होस्ट और अभिनय किया था। 2013 में लाइफ ओके के सीरियल ‘कैसा ये इश्क़ है…… अजब सा रिस्क है’ में मुख्य किरदार ‘सिमरन खन्ना’ का किरदार दर्शाया था। इस सीरियल में सुकृति के साथ ‘गौरव एस बजाज’ ने अभिनय किया था। इस सीरियल के कुल 252 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे।

    मार्च 2015 में सुकृता ने &टीवी के सीरियल ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’ में मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘देबजानी’ था। इस सीरियल को उसी साल अक्टूबर में ही बंद कर दिया गया था। अगर एपिसोड्स की बात करे तो इस सीरियल के कुल 150 एपिसोड ही टीवी पर दर्शाए गए थे। 2016 में सुकृति ने 2 सीरियल में कैमिया का किरदार निभाया था। सीरियल के नाम ‘डर सबको लगता है’ और ‘टशन – ए – इश्क़’ हैं।

    2017 में सुकृति एक बार फिर मुख्य किरदार में दिखी थी। इस सीरियल का नाम ‘काला टिका’ था जो ज़ी टीवी पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘नैना’ था। इस सीरियल को दर्शको ने बहुत पसंद किया था।

    सुकृति ने 2009 में मशहूर गायक ‘कैलाश खैर’ की एल्बम ‘चांदन में’ के गाने ‘तेरी याद में’ में अभिनय किया था। 2013 में एक शार्ट फिल्म ‘कोई कुछ करता क्यों नहीं’ में भी सुकृति ने अभिनय किया था। इनके अलावा अगर रियलिटी शोज की बात करे तो सुकृति ने 2010 में इमेजिन टीवी के शो ‘मीठी छुरी नंबर 1’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। उसी साल सोनी टीवी के कॉमेडी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में भी सुकृति ने भाग लिया था।

    2013 में लाइफ ओके के शो ‘द बैचलरेट इंडिया – मेरे ख़यालो की मल्लिका’ के फिनाले में होस्ट का काम भी कर चुकी हैं। 2014 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 8’ में भी कंटेस्टेंट के रूप में भाग ले चुकी हैं। इस शो में उनका सफर केवल 14 दिनों तक ही रहा था। उसी साल सोनी टीवी के क्रिकेट शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में रावड़ी बैंगलोर की प्लेयर के रूप में खेल को खेली थी। इनके अलावा सुकृति 2016 में ‘देसी एक्सप्लोरर्स जॉर्डन’ और ‘देसी एक्सप्लोरर्स टैवन’ में होस्ट करते हुए दिखीं थीं।

    सुकृति कांडपाल को 2014 में ईस्टर्न ऑय के ’50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं’ की लिस्ट में शामिल किया गया था। इसी लिस्ट में सुकृति ने साल 2015, 2016 और 2017 में भी नाम दर्ज किया था। पुरुषों के लिए एक भारतीय जीवन शैली वेबसाइट, मेंसएक्सपी.कॉम ने सुकृति को ’35 हॉटेस्ट भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्रियों’ की लिस्ट में शामिल किया था।2016 में मिसमालिनी.कॉम ने सुकृति को ’28 सबसे सेक्सी हिंदी टेलीविजन अभिनेत्रियों’ की लिस्ट में शामिल किया था। सुकृति को उनके अभिनय के योगदान के लिए 18 अन्य भारतीय महिलाओं के साथ 2013 में ‘अदी आबदी महिला अचीवर्स अवार्ड’ दिया गया था।

    सुकृति कांडपाल द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2007, सब टीवी के सीरियल ‘जर्सी नंबर 10’ में ‘साक्षी’ का किरदार।
    • 2008 – 2009, स्टार वन के सीरियल ‘दिल मिल गए’ में ‘डॉ. रिद्धिमा’ का किरदार।
    • 2009 – 2010, ज़ी टीवी के सीरियल ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ में ‘सिद्धेश्वरी’ का किरदार।
    • 2010 – 2011, स्टार वन के सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ में ‘पिया डोबरियाल’ और ‘राजकुमारी मैथिली’ का किरदार।
    • 2010, इमेजिन टीवी के शो ‘मीठी छुरी नंबर 1’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2010, सोनी टीवी के शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में अतिथि के रूप में भाग लिया था।
    • 2011, एन डी टी वी इमेजिन के शो ‘नाचल वे विद सरोज खान’ में भाग लिया था।
    • 2012, ज़ी टीवी के सीरियल ‘रब से सोना इश्क’ में ‘जसवीर’ का किरदार।
    • 2012, स्टार इंडिया के सीरियल ‘हम ने ली है … शपत’ में ‘मोनिषा’, ‘सोनिया’ ‘लीना’, ‘विद्या’ और ‘कोन गर्ल’ का किरदार।
    • 2012, चैनल वी के शो ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस सीज़न 2’ में ‘तन्वी’ का किरदार भिनाय था और करन कुंद्रा के साथ होस्ट किया था।
    • 2013, लाइफ ओके ले शो ‘द बैचलरेट इंडिया – मेरे ख्यालों की मल्लिका’ के फिनाले को होस्ट किया था।
    • 2014, कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2014, सोनी टीवी के शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग सीज़न 1’ में रावडी बैंगलोर के प्लेयर की तरफ से खेल खेली थीं।
    • 2013 – 2014, लाइफ ओके के सीरियल ‘कैसा ये इश्क है … अजब सा रिस्क है’ में ‘सिमरन खन्ना’ का किरदार।
    • 2015, & टीवी के सीरियल ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’ में ‘देबजानी ठाकुर’ का किरदार।
    • 2016, & टीवी के सीरियल ‘डर सबको लगता है’ में ‘रश्मि’ का किरदार।
    • 2016, ज़ी टीवी के सीरियल ‘टशन-ए-इश्क’ में ‘रज्जो’ का कैमियो किरदार।
    • 2016, ‘देसी एक्सप्लोरर्स जॉर्डन’ और ‘देसी एक्सप्लोरर्स टैवन’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2017, ज़ी टीवी के सीरियल ‘काला टिका सीज़न -2’ में  ‘नैना’ का किरदार।
    • 2019, स्टार भारत के सीरियल ‘सावधान इंडिया नया अध्याय’ में ‘सौंदर्या’ का किरदार।

    सुकृति कांडपाल द्वारा अभिनय किया गया फिल्म

    • 2013, हिंदी शार्ट फिल्म ‘कोई कुछ करता क्यों नहीं’ में अभिनय किया था।

    सुकृति कांडपाल द्वारा अभिनय किया गया म्यूजिक वीडियो

    • 2009, एल्बम ‘चांदन में’ का गाना ‘तेरी याद में’

    सुकृति कांडपाल का निजी जीवन

    सुकृति कांडपाल के लव लाइफ के बारे में बात करे तो सुकृति ‘ऋषभ जैन’ के साथ कई समय से प्यार के रिश्ते में बंधी हैं। कई शो के दौरान सुकृति ने बताया था की ऋषभ जैन को उनका ऑन-स्क्रीन रोमांस देखना बिलकुल पसंद नहीं हैं। दोनों एक दूसरे को कई सालो से डेट कर रहे हैं और वह दोनों एक साथ खुश हैं।

    सुकृति से जुडी यह बात बहुत कम लोग जानते हैं की 2016 में उन्होंने उत्तराखंड के नैनीताल पुलिस द्वारा ‘सर्वोदय महिला सशक्तिकरण’ के आयोजन में खुद को इससे जोड़ लिया है। कृतिका कांडपाल ने दुबई में आयोजित ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और ‘मिस बॉलीवुड दिवा’ का खिताब भी जीता था।

    2016 में सुकृति ने दुबई में आयोजित ‘मिसेज इंडिया दुबई इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट’ में जज की भूमिका भी निभाई है। सुकृता को जानवरो से बहुत लगाव है। फ़िलहाल सुकृति ने टीवी की दुनिया से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला लिया है क्युकी वो अपनी 19 साल की उम्र से लगातार अभिनय कर रही हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *