Sun. Apr 28th, 2024

रूस ने गुरुवार को दावा किया कि चरमपंथियों ने सीरिया के हमा प्रान्त, इदलिब, अलेप्पो और लटाकिया में 28 बार संघर्षविराम का

उल्लंघन किया है। जबकि तुर्की ने दावा किया है कि 36 दफा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सीरिया सुलह केंद्र में रूसी प्रमुख मेजर जनरल अलेक्सेई बलकें ने कहा कि रूस- तुर्की जॉइंट कमीशन के संघर्षविराम में मामलेकी समीक्षा कर रहा है। 28 दफा गोलीबारी की गई थी। 12 दफा अलेप्पो, एक बार इदलिब और 15 बार लटाकिया में किया गया था। तुर्की के पक्ष ने 37 दफा संघर्षविराम के उल्लंघन को दर्ज किया है। 18 बार इदलिब, दो बार लटाकिया और  16 बार हमा में यह मामला दर्ज कोय गया था।

सीरिया की सरकार ने इस महीने को शुरुआत में इदलिब प्रान्त के बाबत संघर्षविराम समझौते पर दस्तखत लिए थे।  सीरिया में समझौते के गारंटर ईरान, तुर्की और रूस थे।

सीरिया में साल 2011 से संघर्षविराम का दौर जारी है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी सीरिया में करीब 40 लाख आबादी है औस यह नागरिक हिंसक माहौल के कारण तुर्की से सटे बॉर्डर की तैअफ़ भाग गयर हैं।

सरकार और रूस के हवाई हमले में शनिवार को 15 नागरिकों की मौत हो गयी है, इसमें से आधे से अधिक बच्चे थे। दोनों सहयोगियों के अप्रैल से सिलसिलेवार हमले में सैकड़ो नागरिकों की मौत हुई है। इद्लिब और पड़ोसी प्रान्तों अलेप्पो, हमा और लाटाकीआ में हयात अल शाम जिहादी समूह का नियंत्रण है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *