Sat. Jul 19th, 2025
simba box office collectionस्रोत: ट्विटर

2018 के आखिरी महीने के आखिरी दिनों में रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिम्बा धमाल मचा रही है। ऐसा लग रहा है जैसे दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में ही नया साल शुरू हो चूका है।

शाहरुख़ खान की फ़िल्म ‘जीरो’ से निराशा हाथ लगने के बाद दर्शक किसी अच्छी फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे थे और सिम्बा ने उनका इंतज़ार ख़त्म कर दिया है।

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने पहले ही कहा था कि, “सिम्बा पहले दिन लगभग 18 करोड़ रूपये बनाने में सफल रहेगी। फ़िल्म निर्माताओं ने फ़िल्म के लिए एक बड़ी रिलीज़ की योजना बनाई थी। सिम्बा को देशभर में लगभग 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है।

यह फ़िल्म रणवीर सिंह की आज तक की सबसे बड़ी रिलीज़ मानी जा रही है। गिरीश जौहर ने यह भी कहा कि, “रोहित शेट्टी, सारा अली खान, रणवीर सिंह, करण जौहर का प्रचार-प्रसार यह सब मिलकर फ़िल्म को एक बड़ा हिट होने में मदद करेंगे।

शेट्टी दर्शकों की नब्ज को जानते हैं। और अंततः सारा अली खान की भी युवाओं में अपनी फैन फोल्लोविंग है। ‘केदारनाथ’ के बाद वह स्टार बन गई हैं।”

सिम्बा की शुरुआत विदेशों में अच्छी रही है। लोग मान रहे थे कि मसाला फ़िल्म होने की वजह से सिम्बा विदेशों में अच्छा नहीं कर पाएगी पर ऑस्ट्रेलिया में सिम्बा ने पहले दिन ठीक ठाक कमाई कर ली है।

तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया है कि, ” फ़िल्म जगत के कुछ समूहों का यह विचार था कि सिम्बा मसाला फ़िल्म होने की वजह से विदेशों में नहीं चल पाएगी पर दर्शक सब कुछ ज्यादा अच्छे से जानते हैं। सिम्बा की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में सबसे अच्छी रही है। शुक्रवार 88.58 लाख रूपये।”

इसके अलावा यह रोहित शेट्टी की सभी फ़िल्मों में से ऑस्ट्रेलिया में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है। समीक्षकों को यह फ़िल्म कैसी लगी जानने के लिए पढ़िए: सिम्बा फ़िल्म रिव्यु: रोहित शेट्टी ने बनाई 2018 की सबसे मनोरंजक फ़िल्म

हाल ही के ट्रेंड के अनुसार ट्रेड पंडित यह मान रहे हैं कि सिम्बा रणवीर सिंह की आज तक की सबसे बड़ी ओपनिंग  बनने जा रही है। यदि सच में ऐसा है तो यह फ़िल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है।

रणवीर की पिछली फ़िल्म ‘पद्मावत’ ने 300 करोड़ की कमाई की थी और यदि सिम्बा की ओपनिंग उससे भी ज्यादा रही है तो इसे हम 2018 की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक मान सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ठाकरे बायोपिक के लिए ऋचा चड्ढा ने उड़ाया नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का मज़ाक, बोलीं फैजल तो बाईपोलर निकला

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *