Sun. May 5th, 2024
    मौसम विभाग

    दिल्ली-एनसीआर का मौसम रोज करवटें ले रहा है। फरवरी के महीने में भी सर्दियां जाने का नाम नहीं ले रही हैं। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दियां कम नहींं हो रही हैं। बीते बुधवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली।

    जहां एक ओर अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री लुढ़कर 20 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़कर 9.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। इस तरह से बीते सात साल में 27 फरवरी को सबसे कम अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान का रिकार्ड दर्ज हुआ है।

    मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों में उत्तर पश्चिमी भारत के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बीते सोमवार से एक बार फिर से सर्दी लौट आई है।

    सुबह-शाम चलस रही तेज हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। कई इलाकों में तो बारिश के साथ-साथ आले भी गिरे हैं। दिल्ली में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार को भी तेज हवाओं के चलने से तापमान काफी लुढ़का।

    विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान व न्यूनतम में और गिरावट दर्ज होगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 28 फरवरी व एक मार्च को हल्का-हल्का कोहरा रहेगा। साथ ही अगले सप्ताह बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *