Fri. Apr 26th, 2024
    गेंहू का मूल्य

    देशभर के किसानों को राहत देते हुए सरकार ने आज गेंहू और दाल जैसी फैसलों पर दिया जाने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है। गेंहू का न्यूनतम मूल्य अब 110 रूपए प्रति क्विंटल बढ़कर 1735 रूपए हो गया है। दाल का न्यूनतम मूल्य भी 200 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है।

    मोदी सरकार द्वारा जारी किये गए इस फैसले के मुताबिक साल 2017- से रबी फैसलों के न्यूनतम मूल्य को बढ़ाया जाएगा। इससे अगले साल उगाये जाने वाले गेंहू का न्यूनतम मूल्य बढ़कर 1735 रूपए प्रति क्विंटल होगा, जो अब तक 1625 रूपए प्रति क्विंटल था।

    इसी के तर्ज पर दालों की भी कीमत बढ़ा दी है। चने और मसूर की दालों के न्यूनतम मूल्य में 200 रूपए की बढ़ोतरी की है। चने की दाल का न्यूनतम मूल्य अब बढ़कर 4200 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। मसूर की दाल का मूल्य 4150 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया है।

    गेंहू की खेती इस महीने के अंत में शुरू हो जायेगी। इसकी कटाई अगले साल अप्रैल के महीने में होगी। सरकार का मानना है कि इन फैसलों से किसानों को मिलेगी और फसल उगाने में उन्हें होंसला मिलेगा।

    सरकार ने सरसों, सूरजमुखी के बीज आदि फसलों के न्यूनतम मूल्यों को भी बढ़ा दिया है।

    पिछले साल सरकार ने देश के कई राज्यों में किसाओं के कर्ज माफ़ किये थे। इनमे मध्य प्रदेश, उत्त्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्य शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वे भारत के किसानों को मजबूती देना चाहते हैं, जिनसे कर्ज माफ़ी की नौबत ना आये।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।