Sun. May 5th, 2024
बिग बॉस 12 फेम सबा खान और सोमी खान ने जन्नत ज़ुबैर के साथ की जमकर पार्टी, देखिये तसवीरें

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री जन्नत ज़ुबैर ने हाल ही में अपने पिता ज़ुबैर अहमद रहमानी के लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। ज़न्नत और उनके भाई अयान के अलावा, इस पार्टी में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। ज़न्नत के जश्न में बिग बॉस 12 फेम सबा खान, सोमी खान, नावेद जाफरी और बाकि टीवी सितारें भी नज़र आये थे।

सभी ने जमकर मस्ती की और डांस किया। इस पार्टी की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जन्नत ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बहुत हॉट लग रही थी और उनका मेक-अप भी आकृषक था।

https://www.instagram.com/p/Bztc2bTBAHr/?utm_source=ig_web_copy_link

सोमी खान जिनका हाल ही में अपने पूर्व सहभागी दीपक ठाकुर के साथ म्यूजिक वीडियो आया है, उन्होंने भी ब्लैक गाउन पहना था लेकिन उनके लुक के हाईलाइट थे उनके इयररिंग्स। जबकि बड़ी बहन सबा खान ने नेवी ब्लू वेलवेट ड्रेस पहनी थी और वह जूड़े और हलके मेक-अप में ग्लैमरस लग रही थी।

सभी सेलिब्रिटीज केक काटने के बाद, गाना गाते और मशहूर गानों पर थिरकते हुए नज़र आ रहे थे। सबा, सोमी और जन्नत ने तो अपनी डाइट छोड़कर मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट में जमकर स्वादिष्ट खाने का आनंद लिया।

https://www.instagram.com/p/BztXvCThyu9/?utm_source=ig_web_copy_link

काम की बात की जाये तो, जन्नत आखिरी बार शो ‘आपके आ जाने से’ में नज़र आई थी और फ़िलहाल छोटे परदे से ब्रेक ले चुकी हैं। वह कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं और घर घर का नाम बन चुकी हैं। उन्होंने 2009 में शो ‘फुलवा’ से डेब्यू किया था।

सोमी ने हाल ही में दीपक ठाकुर के साथ अपना म्यूजिक एल्बम ‘केसरिया बालम’ रिलीज़ किया है। वही दूसरी तरफ, सबा टीवी शो ‘द्वारकाधीश’ में नज़र आती हैं। शो में वह भगवान कृष्णा की दूसरी पत्नी सत्यभामा का किरदार निभाती हैं।

https://www.instagram.com/p/BztZRwxnmkt/?utm_source=ig_web_copy_link

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *