Fri. Mar 29th, 2024
    बादशाह के नए गीत 'पागल' ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रैपर ने कहा भारतीय होने पर गर्व है

    लोकप्रिय भारतीय रैपर बादशाह ने अपने नवीनतम ट्रैक से अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज़ करा लिया है। उनके गीत ‘पागल’ को सुनकर दर्शक वाकई इतने पागल हो गए हैं कि रिलीज़ होते ही गीत को धड़ाधड़ व्यूज मिलते गए और 24 घंटे के अंदर ही इसे 7 करोड़ 5 लाख लोगो ने देख लिया। बादशाह ने अपने नए गीत से मशहूर दक्षिण कोरियाई बैंड ‘बीटीएस’ को पीछे छोड़कर ये उपलब्धि हासिल की है।

    https://www.instagram.com/p/BziTXs3AjW8/?utm_source=ig_web_copy_link

    नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने पर बादशाह बहुत उत्साहित हैं और कहते हैं-“मैं उन्मादपूर्ण हूँ और पिछले 24 घंटों में हमें जितना प्यार मिला है, उससे अभिभूत हूँ। ‘पागल’ भारत से संगीत को सीमाओं पर ले जाने और हमारी उपस्थिति को महसूस कराने के केंद्रित इरादे से बनाया गया था। मेरे फैंस ने मेरे सपने को हासिल करने में मेरी मदद करने के लिए बहुत कुछ किया है। हम इसके साथ बड़े हो रहे हैं।”

    ये गीत सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। अगर आपने ये वायरल गीत नहीं देखा है तो यहाँ देखिये-

    इस गीत को अबतक 8 करोड़ 10 लाख बार देखा जा चूका है और ये संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ‘बीटीएस’ के गीत ‘बॉय विद लव’ के नाम था जिसे इस साल 12 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच 7 करोड़ 4 लाख व्यूज मिले थे।

    बादशाह ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की ख़ुशी अपने सोशल मीडिया पर भी जताई थी। उन्होंने लिखा था-“हमने कर दिखाया। ‘पागल’ पूरे विश्व में 24 घंटों में सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला म्यूजिक वीडियो बन चुका है। जय हिंद। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।”
    श्रीधर सुब्रमण्यम, अध्यक्ष भारत और मध्य पूर्व, सोनी म्यूज़िक ने कहा, “यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है और हमें बहुत गर्व है। यह इतिहास में जाएगा क्योंकि बादशाह 24 घंटों में 75 मिलियन व्यू तक पहुंचने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं।”

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *