Sun. Apr 28th, 2024
sachin pilot

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों को यह बताने में विफल रही हैं कि पिछले पांच सालों में उनके लिए क्या काम किया गया और यह विश्वास दिलाया कि उनकी पार्टी राज्य में चल रहे चुनाव में सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीतकर परचम लहराएगी।

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा,” शासन, निवेश आदि के मुद्दोंं के आधार पर चुनाव प्रचार चलाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने भाजपा के विपरीत एक सकारात्मक चुनाव अभियान चलाया हैं जो अपना रिपॉर्ट कार्ड नही दिखाते हैं। भाजपा का कोई नेता नौकरियों जो की मुख्य मुद्दा हैं पर बात करने को तैयार नही हैं।”

उन्होंने कहा,” यहां कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही हैं और हम मीशन 25 के अपने लक्ष्य को पूरा करने जा रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा लोकसभा चुनाव में नौकरियों और किसानों की समस्या प्रमुख्य थे जबकि आरोप लगाया गया कि भाजपा नेता इन मुद्दों पर बात नही करते और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पायलट ने कहा, राजनीति में एक नई कमी आई हैं और अभियान के दौरान राजनेताओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा चिंता का विषय हैं।

उन्होंने कहा, सरकार में शीर्ष पदों पर काबिज नई पीढ़ी के लिए एक नकारात्मक उदाहरण पेश कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राजस्थान में मनरेगा के तहत काम करने वालों की संख्या पिछले साल दिसंबर में नौ लाख से बढ़ गई थी, जब कांग्रेस सरकार ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से राज्य की बागडोर ली थी जो अब बढ़कर 31 लाख हो गई थी।

राज्यस्थान में 12 लोकसभा सीटों के लिए 6 मई को चुनाव होंगे। राज्य में 13 सीटों पर 29 अप्रैल को चुनाव हो चुके हैं और नतीजों की घोषणा 23 मई को होंगे।

2014 में संसदीय चुनाव में, भाजपा ने सभी 25 सीटों पर जीतकर राज्य में प्रवेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *