Thu. May 2nd, 2024
    शेयर बाजार

    सुबह बढ़त के साथ खुलने वाला सेंसेक्स दोपहर में आई गिरावट के साथ ही बाज़ार बंद होने तक ऊपर नहीं आ पाया। सेंसेक्स आज बाज़ार बंद होने पर 0.51 प्रतिशत कि गिरावट के साथ ही 174.91 अंकों की गिरावट के साथ ही 34299.47 अंक पर आकर बंद हुआ।

    निफ्टी का भी यही हाल रहा। दोपहर को दर्ज़ की गयी गिरावट शाम को बाज़ार बंद होने तक सुधार न सकी, जिसके चलते निफ्टी को भी नुकसान उठाना पड़ा।

    निफ्टी आज बाज़ार बंद होने के साथ ही 0.45% की गिरावट दर्ज़ करते हुए, 47.00 अंक टूट कर 10301.05 अंक पर आकर बंद हुआ।


    अपडेट- 1:52 PM

    सुबह बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स खबर लिखते समय 0.46% की गिरावट के साथ ही 159.84 अंक टूट कर 34314.54 अंकों पर है। अनुमान है कि शाम तक इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है।

    निफ्टी भी इस समय 0.27% की गिरावट दर्ज़ करवाता हुआ 27.90 अंक टूट कर 10320.15 अंकों पर आ गया है। निफ्टी ने आज के सबसे निचले स्तर 10279.35 अंक को छुआ है।


    कल सोमवार को सकारात्मक अंकों के साथ बंद हुआ सेंसेक्स आज मंगलवार को 177.40 अंकों की बढ़त लेकर खुला, लेकिन बाज़ार के आगे बढने के साथ ही सेंसेक्स में उतार चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है।

    कल 34474.38 अंकों पर बंद हुआ सेंसेक्स 177.40 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 34651.82 अंकों पर खुला है। खबर लिखे जाने पर सेंसेक्स अभी कल के मुक़ाबले 0.09% की बढ़त के साथ 34503.99 अंकों पर है।

    इसी तरह निफ्टी भी कल 10348.05 अंकों पर आकर बंद हुआ था। आज बाज़ार खुलने के साथ ही 42.25 अंकों की मज़बूती के साथ ही 10390.30 अंकों पर आकर खुला है। वहीं खबर लिखे जाने तक निफ्टी कल के बंद के मुक़ाबले 0.25% की बढ़त के साथ 10373.50 अंकों पर है।

    विशेषज्ञों की माने तो आज के कारोबार के बाद शाम तक बाज़ार में कुछ तेज़ी देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये बाज़ार के लिए एक अच्छा संकेत होगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *