Sat. Apr 27th, 2024
सेंसेक्स

बुधवार को महंगाई में आई गिरावट के चलते देश में शेयर बाजार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सेंसेक्स ने जहाँ पहली बार 32000 का आंकड़ा पार किया, वहीँ निफ़्टी ने 9892 पॉइंट के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। सुबह शेयर बाजार खुलते ही नयी ऊंचाइयों पर पहुँचने लगा।

सेंसेक्स 232.56 अंक चढ़कर 32,037.38 अंक के नए रेकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 75.60 अंको की छलांग के साथ 9,891.70 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने कल ही अपना नया रिकॉर्ड बनाया था जिससे इसने आज तोड़ दिया। सबसे ज्यादा छलांग लगाने वाला शेयर आईटीसी रहा जिसने ३.03 फीसदी की छलांग लगायी।

इसके साथ ही एशियाई और यूरोपी बाजारों में भी ख़ुशी दिखाई दी। भारतीय शेयर बाजार दिन प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।