Thu. May 2nd, 2024
    जापानी प्रधानमन्त्री

    जापान के प्रधानमन्त्री शिंजो आबे ने जी 20 के सम्मेलन से पूर्व अमेरिका, कनाडा और फ्रांस की यात्रा करने की योजना सोमवार को जारी की है। इस वर्ष के अंत में जापान जी 20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा। जापानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह यात्रा 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगी, इसमें बेल्जियम, इटली और स्लोवाकिया की यात्रा भी शामिल है।

    जापान और अमेरिका के बीच लम्बे अंतराल से ठप पड़ी व्यापार वार्ता के लिहाज से यह यात्रा तय की गयी है। डोनाल्ड ट्रम्प ने द्विपक्षीय समझौते पर बातचीत करने का मार्ग बताया था और इसके आलावा अतिरिक्त शुल्क लगाने की भी धमकी दी थी।

    फ्रांस की यात्रा बेहद संवेदनशील मौके पर आयोजित होगी क्योंकि फ्रांस की नागरिकता हासिल किये निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन टोक्यों में सलाखों में कैद हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद बीते हफ्ते दोबारा उन्हें गिरफ्तार किया गया था और उन पर वित्तीय दुराचार के कई मामले दर्ज है।

    जापानी प्रधानमन्त्री ने कहा कि यह यात्रा ओसका में आयोजित जी 20 की सफलता के लिए नजदीकी सहयोग को सुनिश्चित करना है। यह समारोह 28 व 29 जून को आयोजित किया जायेगा। डोनाल्ड ट्रम्प मई में जापान की यात्रा पर जा सकते हैं। वह जापान के नए सम्राट नारुहीतो से मुलाकात करने वाले पहले विदेशी प्रमुख हो सकते हैं। नए सम्राट का राज्यभिषेक 1 मई को होगा।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *