Mon. May 6th, 2024
priyanka-chopra-nick-jonas-airport

दीपिका और रणवीर की शादी के बाद अब फैन्स को इंतज़ार है साल की दूसरी सबसे बड़ी और सबसे चर्चित शादी की। हम किसी और की नहीं बल्कि बात कर रहे हैं सबके चहेते प्रेमी जोड़े और बॉलीवुड-हॉलीवुड कलाकार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की।

निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी शादी के लिए भारत पहुँच चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा नें निक के साथ एक फोटो शेयर की और अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी।

खबर है कि निक जोनस को एयरपोर्ट से लेने के लिए खुद प्रियंका चोपड़ा गयी थी। दोनों जल्द ही अपने परिवार के साथ शादी के स्थान जोधपुर जायेंगे।

उससे पहले हालाँकि दोनों मिलकर भारत में कुछ स्थानों का भ्रमण करेंगे और एक दुसरे के परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में मात्र 10 दिन बचे हैं। सुनने में आया है कि यह शादी 5 दिनों का भव्य समारोह होगी। जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हो रही यह शादी 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक है।

शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं और निक जोनस एनवाईसी (NYC) से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। निक जोनस ने अपनी इस यात्रा की एक तस्वीर शेयर की है और हम देख कर ही बता सकते हैं कि निक जोनस कितने खुश हैं।

https://www.instagram.com/p/Bqc3QGQFt1b/

हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह शादी के मंडप (जोधपुर) जाएंगे या दिल्ली, जहां प्रियंका अपनी फ़िल्म ‘स्काई इस पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

निक द्वारा शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो इसमें वह बहुत ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। प्रियंका फिलहाल दिल्ली में हैं और खबर यह थी कि बीच में वह अपनी माँ मधु चोपड़ा के साथ शादी की तैयारियां देखने के लिए उमेद भवन जोधपुर गईं थीं। इस मौके की तस्वीरें और विडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं।

हाल ही में दीपिका-रणवीर ने अपनी शादी की शानदार तस्वीरें शेयर कर के इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और अब फैन्स को इंतज़ार है प्रियंका और निक की शादी का।

https://www.instagram.com/p/BnclJymFVmB/

https://www.instagram.com/p/BmoHKCVFxDW/

दीपवीर की शादी जहां दो भारतीय संस्कृतियों का संगम थी वहीं निक-प्रियंका की शादी से तो दो देश जुड़े हुए हैं। ऐसे में यह देखना मजेदार रहेगा कि दोनों की शादी किन रीति-रिवाजों और परंपराओं से होने वाली है।

https://www.instagram.com/p/BqWM2P7lFIj/

यह भी पढ़ें:कभी भी सारा अली खान और इब्राहिम की माँ क्यों नहीं बन सकती करीना कपूर, जानिए मीटू के बारे में क्या कहा

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *