Wed. Jul 3rd, 2024
    एनसीपी प्रमुख शरद पवार:

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार नें पीएम नरेंद्र मोदी को कहा कि उनका प्रधानमंत्री बनना कोई दुर्घटना से कम नही। महाराष्ट्र में एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मोदी पांच सालों में देश को कहा ले गए।

    कोल्हापुर  में एक रैली को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जहा भी जाते हैं वहा व्यक्तिगत हमले करते हैं। लेकिन मैं नही करता क्योकि मेरी माँ ने यह नही सिखाया हमारी संस्कृति को यह शोभा नही देता। प्रधानमंत्री मोदी से यह ही उम्मीद की जा सकती हैं कि वह वर्धा  रैली में और नई योजना की घोषणा कर आए। इसके बजाय उन्होंने लोगों के सामने एनसीपी की छवि पेश की। अजीत पवार के साथ गलत मतभेदों की बात की ।

    इंद्ररा गांधी ने देश से गरीबी हटाने का काम किया तो राजीव गांधी ने देश में नई तकनीक और आधुनिकरण पर काम किया। राजीव गांधी की मृत्यु के बाद कई लोगों ने सोचा कि सोनिया गांधी देश छोड़ के चली जाएंगी। लेकिन वह रुकि और देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। और आज उस परिवार की पांचीवी पीड़ी देश की सेवा में लगी हुई हैं। गांधी पारिवार ने कभी भी अपनी विचार धारा से समझोंता नही किया। और देश के प्रबानमंत्री बस एक ही परिवार पर जुबानि हमले करते रहते हैं।

    वर्धा रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह वह पवार हैं जिन्हे एक बार लगा था कि वह कभी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। जो चुनाव लड़ने के बाद आम चुनाव लड़ने से कतराते थे क्योकि उन्हे लगता था कि हवाओं का रुख प्रतिकूल है।

    48 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस  और एनसीपी भाजपा और शिवसेना के खिलाफ लड़ेगी। चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उन्होंने यह साफ किया की वह 2019 लोकसभा चुनाव नही लड़ रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *