Thu. May 2nd, 2024
    aap congress

    सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में राष्ट्रीय राजधानी की सातों लोकसभा सीटों को साझा करने की बातचीत फिर से शुरू हो गई है। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की सम्भावना तब बड़ गई जब आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस दिल्ली प्रभारी सीपी चाको से मुलाकात की।

    दोनों पार्टियों के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस द्वारा तीन सीटों नई दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर पूर्वी दिल्ली की मांग पर आप दो सीटें देने को तैयार हो गई हैं। दोनों ही पार्टी के नेताओं ने आप द्वारा दो सीटों को साझा करने के फार्मूलें पर बात की।

    सूत्रों के अनुसार चाको आप द्वारा दो सीटों का प्रस्ताव  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा हैं जिस पर आने वाले कुछ दिनों में अंतिम फैसला आएगा।

    दोनों पार्टियों के गठबंधन के पीछे का तर्क यह दिया जा रहा हैं कि दोनों मिलकर भाजपा को चुनाव में हराएगें। 2014 के लोकसभा चुनाव में सातों सीटें भाजपा ने कब्जा  किया था।

    भाजपा को हराने और मोदी सरकार को राष्ट्रीय हित में करने के लिए आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठजोड़ करने में लगी हैं।

    हालाकि कांग्रेस पार्टी खेमों में विभाजित हो गई हैं उनकी अध्यक्ष शीला दीक्षित और तीन काम करने वाले अध्यक्षों के साथ कई और नेता भी आप के साथ गठजोड़ के खिलाफ हैं। शीला राहुल गांधी से इस मुद्दे पर दो बार पहले ही मुलाकात कर चुकि हैं। पिछले महीने ही राहुल के साथ मुलाकात के बाद शीला दीक्षित ने कहा था कि आप के साथ गठबंधन के खिलाफ पार्टी में एकमत हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *