Thu. May 2nd, 2024
    विपक्षी नेता जुआन गाइडो

    वेनेजुएला ऑपोजिशन ओवरसीज के सदस्यों ने संकट ग्रस्त देश से आला सांसदों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए वैश्विक समुदाय से मदद की गुहार लगाई है। स्पेन में विपक्षी नेता जुआन गाइडो के राजदूत अंटोनिओ एकररी हैं। उन्होंने कहा कि “गुरूवार को राष्ट्रीय संसद के उपाध्यक्ष एडगर जम्ब्रानो की गिरफ्तारी और अन्य सांसदों के खिलाफ आरोप ‘वेनेजुएला की आवाम को आवाज़ को कुचलने’ का प्रयास है।”

    मेड्रिड में उन्होंने कहा कि “उपेक्षा कोई समाधान नहीं है।” उनके साथ वेनेजुएला से निर्वासित सांसद उडुरो गोंज़ालेज़ भी थे। उन्होंने कहा कि “यूरोपीय यूनियन की अध्यक्षता वाली इंटरनेशनल कांटेक्ट ग्रुप को वेनेजुएला को गंभीरता से लेने की जरुरत है।”

    इस समूह का लक्ष्य वेनेजुएला में जल्द से जल्द निष्पक्ष और मुक्त चुनावो का आयोजन है। उनके विचार से सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण में निकोलस मादुरो की सरकार का किरदार बेहद अहम है। हाल ही में विपक्षी नेता गाइडो ने कहा कि “उनका एक लक्ष्य निष्पक्ष चुनाव है, कोई तानाशाही नहीं होगी और वेनेजुएला में बच्चों की मृत्यु भोजन की कमी से नहीं होनी चाहिए।”

    वेनेजुएला की आर्थिक स्थिति दिन प्रति दिन बदतर होती का रही है। महंगाई का स्तर 10 लाख प्रतिशत से अधिक है। अधिकतर सेनाएं राष्ट्रपति के लिए वफादार है। गाइडो ने सेना से देश की मांगो का समर्थन करने की मांग की थी। अमेरिका ने मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए प्रतिबन्ध थोप दिए हैं। एक माह पूर्व मॉस्को ने परमाणु सक्षम बमवर्षक को संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए भेजे थे।

    रूस और चीन जैसे राष्ट्र अभी भी मादुरो का समर्थन कर रहे हैं और रुसी राष्ट्रपति व पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ के बीच हुए समझौते को निभाने के लिए वेनेजुएला में सैनिको को भेज रहे हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *