Sat. Apr 27th, 2024
    वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति

    भाजपा ने देश के उपराष्ट्रपति के तौर पर वेंकैया नायडू को पार्टी की तरफ से उम्मीदवार घोषित किया है। आज शाम को पार्टी की बैठक में यह फैसला हुआ है। इससे पहले कांग्रेस ने गोपालकृष्ण गाँधी को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुना था।

    वेंकैया नायडू

    आपको बता दें बहुत दिनों से भाजपा के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। वेंकैया नायडू और सुषमा स्वराज मुख्य रूप से चर्चा में थे। इससे पहले कांग्रेस ने गोपालकृष्ण गाँधी को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना था।

    उपराष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए कल अंतिम तारीख है। ऐसे में आज भाजपा की बैठक बुलाई गयी थी जिसमे वेंकैया नायडू के नाम पर चर्चा की गयी थी। वेंकैया नायडू को चुनकर भाजपा ने दक्षिण में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले भाजपा की और से दक्षिण में कोई बड़ा नाम नहीं था।

    वेंकैया नायडू को चुनने से भाजपा को राज्य सभा में कोई भी बिल पास करने में बहुत आसानी होगी।

    वेंकैया नायडू भाजपा

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।