Sun. Sep 8th, 2024

    भारत के बैंको के कर्ज़दार विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया था और कुछ ही समय में माल्या को जमानत मिल गयी है। विजय माल्या को ईडी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में माल्या को लंदन की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी माल्या को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि यह कोर्ट के आगे की कार्यवाई थी।

     

    पहले भी हो चुकी थी ऐसी गिरफ्तारी

    माल्या को इससे पहले वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। माल्या को उस वक़्त कुछ ही समय में छोड़ दिया गया था।

     

    कर्ज का मामला है माल्या का

    माल्या को भारत लाने के लिए ब्रिटेन की सरकार ने भारत के प्रतिदर्पण के आग्रह को जिला जज को भेज दिया था। यह माल्या को भारत लाने का पहला कदम माना जा रहा था। माल्या की बंद हो चुकी किंगफ़िशर एयरलाइन्स पर 9000 करोड़ का कर्ज है।

     

    मार्च 2016 से है लंदन में

    माल्या भारत से पिछले साल 2 मार्च 2016 को लंदन चला गया था। जबकि इसके कुछ दिन बाद कोर्ट ने माल्या को 30 मार्च 2016 को पासपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा था। भारत ने इसी साल 8 फरवरी को औपचारिक तौरपर ब्रिटेन सरकार को भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधिके तहत माल्या के प्रत्यर्पण का औपचारिक आग्रह किया था।

     

    किन-किन बैंको का बकाया

    (पैसा करोड़ में)

    एसबीआई-1600

    पीएनबी-800

    आईडीबीआई-800

    बैंक ऑफ़ इंडिया-650

    यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया-430

    सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया-410

    यूको बैंक-320

    कॉर्पोरेशन बैंक-310

    स्टेट बैंक ऑफ़ मैसूर-150

    इंडियन ओवरसीज बैंक-140

    फेडरल बैंक-90

    पंजाब एंड सिंध बैंक-60

    एक्सिस बैंक-50