Mon. May 6th, 2024
    RajivGandhi-

    पंजाब पुलिस ने मंगलवार को लुधियाना में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मूर्ति के तोड़फोड़ के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें दो व्यक्तियों का नाम था।

    एएनआई से बात करते हुए लुधियाना के सह पुलिस आयुक्त अश्वनी कपूर ने कहा कि 8-10 लोगों के समूह ने मंगलवार को प्रतिमा के चेहरे को काला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने इस घटना की जांच की शुरुआत की। उन्होंने कहा “राजीव गाँधी की प्रतिमा को कुछ लोगों के समूह ने काला कर दिया। दो लोगों की पहचान हुई जिसमे से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की खोज जारी है।”

    इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल से माफी मांगने की मांग की। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मूर्ति को शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने नुकसान पहुँचाया है।

    घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दूध से प्रतिमा को स्नान करा कर शुद्ध किया गया।

    आरोपियों ने 1984 के दंगो में कांग्रेसी नेताओं के हाथ होने के आरोप लगाये और प्रतिमा के चेहरे पर काला पेंट कर दिया था और हाथो को लाल रंग से पेंट किया था। उन्होंने कहा कि राजीव गाँधी ने के हाथ सिखों के खून से रेंज हैं इसलिए उनके हाथों को लाल रंग से पेंट किया गया। आरोपी, देश में जहाँ कहीं भी राजीव गाँधी की प्रतिमा स्थापित है, उसे हटाने की मांग भी कर रहे थे।

    ये घटना सुखबीर सिंह बादल के उस आरोप के बाद आई जिसमे उन्होंने कहा था कि 1984 के दंगों में अभी एक कांग्रेसी नेता (सज्जन सिंह) का नाम सामने आया है, अभी और कई नेता के नाम सामने आयेंगे।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *