Thu. May 2nd, 2024
    राजधानी त्रिपोली

    लीबिया की राजधानी त्रिपोली में संघर्ष से 607 लोगो की हत्या की जा चुकी है और 3261 नागरिक बुरी तरह घायल है। लीबिया के राजधानी में एक माह से पूर्व से विद्रोही चरमपंथियों और सरकार की सेना के बीच हिंसक संघर्ष चल रहा है। यूएन के लीबिया में विश्व स्वास्थ्य संघठन ने ट्वीट कर बताया कि “त्रिपोली संकट में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 607 बढ़ गया है और इसमें 40 नागरिक भी शामिल है और 3261 लोग जख्मी हुए हैं जिसमे 117 नागरिक है।”

    त्रिपोली में जंग की शुरुआत 5 अप्रैल को हुई थी जब खलीफा हफ्तार की सेना ने राजधानी की तरफ कूच किया था और उनके मुकाबला अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार की सेना से हुआ था। इस युद्ध में किसी भी पक्ष जीतने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं।

    इस संघर्ष ने 75000 लोगो को पाने घर को छोड़ने के लिए मज़बूर कर दिया था और हज़ारो प्रवासी बंदी शिविरों में फंसे हुए हैं। इसके कारण स्कूल बंद हो गए हैं, परिवार बिछड़ गए हैं और बिजली काट दी गयी है। पूर्व में तुर्की का यह उपनिवेशवाद साल 2011 से अराजकता का सामना कर रहा है जब नाटो के सहयोगियों ने साल 2011 में मरहूम मुअम्मर गद्दाफी को अपदस्थ कर दिया था।

    अधिकतर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया है। यूएन के महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक़ ने बताया कि “सिर्फ इस हफ्ते में 8000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और उनमे से आधों की बच्चे होने की सम्भावना है। त्रिपोली व उसके आस-पास क्षेत्रों में 47000 से अधिक लोगो को मदद की जरुरत है।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *