Fri. Apr 26th, 2024
    लालू यादव

    पीएम मोदी ने अपने कट्टर विरोधी, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी मुख्यमंत्री के पद पर थे, आज भ्रष्टाचार के मामले में जेल में सड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया कि कालेधन को लेकर उनकी जंग और तेज़ होगी।

    पीएम ने एनसीसी के कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि, “पहले लोगों को लगता था कि अमीर और प्रभावी लोगों को सज़ा नही होती। अब ऐसा नही है। उन्हे जनता के सामने लाया जा रहा है। भ्रष्टाचार के किसी भी आरोपी को बख्शा नही जाएगा।”

    इस महीने, सीबीआई की विशेष अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को 1990 में हुए 1000 करोड़ के घोटाला मामले में सज़ा सुनाई थी। पीएम ने कहा कि, “भ्रष्टाचार के इस दिमक से हमें छुटकारा पाना होगा। इससे सबसे ज्यादा फायदा गरीबों और युवाओं को होगा। अगर देश के युवाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ दी तो, भ्रष्टाचार और कालाधन दोनो जड़ से खत्म हो जाएंगे।”

    बिहार से तीन बार मुख्यमंत्री, जगन्नाथ मिश्रा को भी एक घोटाले के मामले मे जेल हुई है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को भी एक घोटाले के मामले मे कारावास की सजा सुनाई गई है।

    लालू को पहली बार 2013 मे चारा घोटाला मामले मे 6 साल की सजा हुई थी। इसी वजह से उन्हे संसद से बर्खास्त कर दिया गया था और 2024 तक उनके चुनाव लड़ने पर बैन लगा दिया था। दो और मामलों मे आगामी महीनों मे सुनाई जाएगी।

    पीएम ने युवाओ से पारदर्शी और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने को कहा।