Fri. Apr 26th, 2024
    रोहिंग्या बांग्लादेश पाकिस्तान

    बांग्लादेश के मंत्री ने बुधवार को पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की है। बांग्लादेश के परिवहन मंत्री और सत्तारूढ़ अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कवार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान रोहिंग्या आतंकी समूहों के साथ मिलकर साजिश रच रहा है।

    रोहिंग्या मुसलमानों के कुछ कट्टरपंथी आंतकी समूहों के साथ मिलकर पाकिस्तान हमारे देश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। गौरतलब है कि रोहिंग्या मुसलमानों में अराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी को एक आतंकवादी व कट्टरपंथी समूह माना जाता है।

    जो कि म्यांमार में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। अब ये समूह आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए मजबूर रोहिंग्या को शामिल कर रहा है।

    अब बांग्लादेश के मंत्री ने कहा है कि हमें रिपोर्ट मिली है कि पाकिस्तान की आईएसआई इन कट्टरपंथी समूहों के साथ मिलकर आंतकवादी गतिविधियों की साजिश रच रहे है। आगे कहा कि पाकिस्तान, हमारे देश में कुछ भी अच्छा काम नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान व बांग्लादेश के बीच संबंध मजबूत नहीं है।

    भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की

    बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना के मंत्रिमंडल में शामिल परिवहन मंत्री ओबैदुल कवार ने संवाददाताओं से कहा कि आतंकवाद, भारत व बांग्लादेश का आम दुश्मन है। आतंकवाद के खात्मे के लिए दोनों देशों को साथ में आकर लड़ाई लड़नी चाहिए।

    इसके अलावा भारतीय-बांग्ला द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में योगदान के लिए उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की। मंत्री ने तिस्ता जल साझाकरण मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि ढाका एक समाधान चाहता था जो दोनों देशों के लिए तार्किक, व्यावहारिक और स्वीकार्य था।

    इस मुद्दे में भारत का पक्ष काफी व्यावहारिक रहा था। मंत्री ने भारत को बुरे समय में साथ देने वाला दोस्त भी बताया। मंत्री ओबैदुल कवार ने कहा कि भारत व बांग्लादेश के बीच संबंधों में मजबूती हुई है। दोनों देशों ने इसके लिए रचनात्मक साझेदारी निभाई है।