Mon. May 6th, 2024

    हॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐंजिलिना जोली बांग्लादेश में रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के बीच पंहुची थी। सोमवार को एंजेलिना जोली ने रोहिंगया समुदाय के शिविरों में जाकर उनसे मुलाकात की थी। एंजेलिना जोली संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार परिषद की विशेष दूत है। बांग्लादेशी सरजमीं पर पंहुचने के बाद वह म्यांमार सीमा के पास स्थित रोहिंगया शरणार्थियों के शिविरों में पंहुची थी।

    कॉक्स बाजार के जिला पुलिस प्रमुख इक़बाल ने बताया कि ऐंजिलिना जोली मंगलवार को भी शिविरों का दौरा करेंगी। ऐंजिलिना जोली कॉक्स बाजार के आस पास के शिविरों में रह रहे रोहिंगया शरणार्थियों की जरूरतों का आंकलन करेंगी।

    संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार परिषद ने एक बयान जारी कर कहा कि ऐंजिलिना जोली बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात भी करेंगी। रोहिंगया समुदाय की मानवीय जरूरत की पूर्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र 92 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद की अंतर्राष्ट्रीय अपील करेगा।

    angelina-jolie-bangladesh

    भारत के त्रिपुरा राज्य में 31 रोहिंग्या मुस्लिमों को सीमा पार करते हुए हिरासत में लिया गया था। हाल ही में बांग्लादेशी गृह मंत्री ने कहा कि रोहिंग्या को बांग्लादेश पर थोपना नही चाहिए। वो बांग्लादेश के नागरिक नही हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने पहले ही म्यांमार सीमा से भागकर आये रोहिंग्या मुस्लिमों की जिम्मेदारी उठा रखी है, लेकिन जो दूसरे इलाकों से भागकर आएंगे वो हमारी चिंता नही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से ही 11 लाख रोहिंग्या शरणार्थी मौजूद हैं और वे प्रतिबंधित इलाकों में रह रहे हैं। हमारे ऊपर भारी वित्तीय बोझ है और हम भारतीय इलाको से प्रवेश कर रहे रोहिंग्या मुस्लिमों को रहने की अनुमति नही देंगे।

    म्यांमार में सेना की दमानकारी नीति अपनाने के बाद लाखो की संख्या में रोहिंगया मुस्लिम पड़ोसी देशों में भागे थे। यूएन ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट करार दिया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *