Sat. Apr 27th, 2024
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस और यूक्रेन के मध्य विवाद का माहौल गहराता जा रहा है। रूस ने शनिवार को यूक्रेन से आयातित दर्जनों उत्पादों पर प्रतिबन्ध थोप दिया है। यूक्रेन पर यह रूस के हालिया प्रतिबन्ध है। रूस ने चॉकलेट, बच्चों की नैप्पिस, सरसों का तेल, ब्रेड और जैम जैसे उतपाद प्रतिबंधित कर दिए हैं।

रुसी सरकार ने कहा कि यह प्रतिबन्ध तत्काल लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन द्वारा द्वेषपूर्ण भाव के कारण यह प्रतिबन्ध लगाये जा रहे हैं। मास्को और कीव के सम्बन्ध यूक्रेन में पश्चिमी समर्थित सरकार के सत्ता पर बैठने के बाद बिगड़े हैं। साल 2014 में रुसी समर्थित नेता को पटखनी दी थी।

रूस के आर्थिक प्रतिबंधों का असर यूक्रेन की 567 निजी और 75 राज्य अधिकृत कंपनियों पर पड़ेगा। रूस में सभी उत्पादों को फ्रीज़ेकर दिया जायेगा।

युक्रेन और रूस के मध्य साझा जल मार्ग के इस्तेमाल को लेकर जंग चीन छिड़ी हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेनको ने रुस को जंग की धमकी दी थी और कहा कि रूस लगातार साझे जलमार्ग में सैन्य बल को बढाता जा रहा है। इससे दोनों राष्ट्रों के मध्य भयावह जंग के आसार बढ़ रहे हैं। उन्होंने जर्मनी सहित सभी नाटो देशों से रूस के खिलाफ संघर्ष करने के लिए जहाज भेजने को कहा है।

रूस के साल 2014 में क्रीमिया में अधिग्रहण के बाद दोनों राष्ट्रों के मध्य विवाद शुरू हो गया था। ख़बरों के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन के दोनबास इलाके में रूस चरमपंथियों को समर्थन करता है, पांच साल से अधिक समय पूर्व हुए हमले में 10 हज़ार लोगों की हत्या भी की गयी थी।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *