Sat. May 4th, 2024
Rahul gandhi

तिरुवनंतपुरम, 23 मई (आईएएनएस)|

11:34 AM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट पर 22.56 प्रतिशत मतगणना के बाद अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी से 2 लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

जहां गांधी 1,60,000 मतों के करीब पहुंच रहे हैं, उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी वाम दलों के पी.पी. सुनीर को सिर्फ 58,000 मत मिले हैं।


10:45 AM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट पर 12.20 प्रतिशत मतगणना होने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी से 58,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

जहां राहुल गांधी 90,000 मतों के करीब पहुंच गए हैं, वहीं उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी वाम प्रत्याशी पी.पी. सुनीर को सिर्फ 30,000 वोट मिले हैं।


केरल की वायनाड सीट पर कुल मतों की 5.18 प्रतिशत मतगणना होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 25,000 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

जहां गांधी 38,000 मतों से आगे चल रहे हैं, उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी वाम के पी.पी. सुनीर को सिर्फ 12,000 मत मिले हैं।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *