Thu. Apr 25th, 2024
    EVM STRONG ROOM

    शिमला, 23 मई (आईएएनएस)|

    हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सभी चारों लोकसभा सीटों को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि उसके उम्मीदवार गुरुवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

    चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से उम्मीदवार किशन कपूर, शिमला से सुरेश कश्यप और मंडी से मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बढ़त बनाए रखी है।

    अनुराग ठाकुर के लिए यह लगातार चौथी जीत होने की संभावना है। वह कांग्रेस विधायक राम लाल ठाकुर के खिलाफ 2.24 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

    शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय सीटों के लिए 38 लाख वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई।

    प्रदेश की सभी चार सीटों पर 19 मई को 38,01,793 लोगों (72.25 प्रतिशत) ने वोट डाला था।

    चार सीटों से अकेली महिला सहित 45 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चारों सीटें जीती थी।

    शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में गिनती जारी

    हिमाचल प्रदेश की शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय सीटों के लिए 38 लाख वोटों की गिनती गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।

    कुल 52,62,126 पात्र मतदाताओं में से 72.25 प्रतिशत यानि 38,01,793 मतदाताओं ने 17 वीं लोकसभा के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन करने के लिए 17 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    मुख्य मुकाबला कांग्रेस और राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है।

    चार सीटों के लिए एक अकेली महिला सहित 45 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चारों सीटे जीती थीं।

    सभी 4 सीटों पर भाजपा आगे

    हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू होने के दो घंटों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़े अंतर से आगे चल रही है। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा लोकसभा सीटों पर 38 लाख मतों पर सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई थी।

    प्रदेश की सभी चार सीटों पर 19 मई को 38,01,793 लोगों (72.25 प्रतिशत) ने वोट डाला था।

    दो बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर सीट पर वर्तमान सांसद और अपने बेटे अनुराग ठाकुर के चौथे कार्यकाल के लिए प्रयासरत हैं।

    पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की थी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *